Bihar Election 2020: एमएलसी और जेडीयू नेता राधाचरण सेठ से वन इंडिया हिन्दी की खास बातचीत, देखिए

पटना। बिहार की 243 सीटों पर होने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर चुनाव आयोग ने प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस बार का चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। वन इंडिया हिंदी ने जनप्रतिनिधियों से बात कर उनके कार्यकाल के दौरान हुए काम का लेखा जोखा जनता के बीच लाने का फैसला किया है। ताकि जनता होने वाले चुनाव में निष्पक्ष रूप से अपना जनप्रतिनिधि चुन सके। इसी कड़ी में वन इंडिया हिंदी ने एमएलसी और जदयू नेता राधाचरण सेठ से खास बातचीत की।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: एमएलसी और जेडीयू नेता राधाचरण सेठ से वन इंडिया हिन्दी की खास बातचीत, देखिए
    bihar assembly election 2020 interview with aara buxar mlc and jdu leader radhacharan seth

    बता दें कि इसी वर्ष एमएलसी राधाचरण सेठ ने राजद की सदस्यता छोड़ जदयू का दामन थामा है। बक्सर-आरा के पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा चुने गए विधान परिषद सदस्य राधा चरण सेठ समेत पांच सदस्यों ने राजद की सदस्यता छोड़ दी थी। वैसे एमएलसी राधाचरण सेठ कभी राजद सुप्रीमो लालू यादव के खासम खास माने जाते थे। राधाचरण सेठ आरा बक्सर एमएलसी थे।

    वैसे तो राधाचरण सेठ ने पार्टी छोड़ने का उन्होंने पहले भी संकेत दिया था। लेकिन उस वक्त ना तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव समझ पाए थे और ना ही उनके पार्टी के कद्दावर नेता। बक्सर में उन्होंने इस तरह का बयान दिया था लेकिन बाद में खंडन भी हुआ था।

    उसके बाद लग रहा था कि आरा बक्सर के मिलती राधाचरण सेठ राजद को कभी नहीं छोड़ेंगे। लेकिन अंदर ही अंदर बड़ी खिचड़ी पक रही थी। कुछ महीने बीते की एक बार फिर खुलकर सामने आया कि एमएलसी राधाचरण से राजद में काफी परेशान चल रहे हैं वजह जानने की कई कोशिशें हुई। कुछ टिकट को लेकर, कुछ उनके बेटे के भविष्य को लेकर बातें सामने आई। लेकिन इन सबसे परे एमएलसी राधाचरण सेठ ने अपने तुरुप का पत्ता नहीं खोला। चुपचाप राजद के चार अन्य एमएलसी के साथ पार्टी को ही छोड़ने का मन बना लिया और फिर ऐसा कर कर सभी को चकित कर दिया। आइए देखते हैं यह खास इंटरव्यू।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+