गोपालगंज में तेजस्वी ने अपने मामा साधु यादव पर साधा निशाना, लोगों से की खिलाफ में वोट देने की अपील
गोपालगंज। महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने अपने मामा साधु यादव पर जनसभा के दौरान निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में ताबड़तोड़ पांच चुनावी रैली की। तेजस्वी यादव ने अपने मामा साधु यादव के खिलाफ वोट करने की अपील की। साधु यादव का बिना नाम लिए तेजस्वी यादव ने कहा कि दातुन तोड़ने के चक्कर में लोग पेड़ को मत उखाड़ लें। वो साध यादव के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की।

बुधवार को गोपालगंज विधानसभा के जादवपुर हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि 15 साल में उनके शासनकाल में बिहार में जो विकास हुआ उसके बाद विकास ठप्प हो गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि फुलवरिया में उन्होंने रेलवे स्टेशन बनवाया। प्रखंड कार्यालय बनाये। यहां स्कूल-कॉलेज खोले। विकास कार्य के जितने भी काम किये वो हाल के नीतीश सरकार के 15 साल के शासन काल में विकास कार्य ठप्प हो गया है।
Recommended Video
बता दें कि तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव गोपालगंज विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी हैं। यहां पर महागठबंधन से कांग्रेस के उम्मीदवार आसिफ गफूर हैं, जिनके लिए तेजस्वी यादव सभा कर रहे थे। तेजस्वी यादव ने बुधवार को गोपालगंज के अलावा कुचायकोट, बरौली, हथुआ और कटेया में जनसभा को संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications