बिहार विधानसभा चुनावः कोरोना संक्रमित जदयू सांसद वोट देने पहुंचे तो लोगों ने की तारीफ

सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरे चरण का मतदान आज शाम को खत्म हो गया। इस दौरान प्रदेश के कई दिग्गज मंत्री व नेता मतदान करने पहुंचे थे। इसी कड़ी में जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद मतदान केंद्र तक अपना वोट डालने पहुंचे। पिछले 27 अक्टूबर को उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके कारण मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे।

Bihar assembly election 2020 covid positive jdu mp sunil kumar pintu give vote

Recommended Video

      Bihar Election 2020: बुजुर्गों ने ऐसे डाला Vote | MP Bypolls | Haryana ByPolls | वनइंडिया हिंदी

      चिकित्सकों के परामर्श पर डीएम की इजाजत लेकर जदयू सांसद ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बता दें किनिर्वाचन आयोग से भी कोरोना पीड़ित मरीजों को 4 से 5 बजे के बीच मतदान कराने का निर्देश मिला है। लोकतंत्र के प्रति आस्था को लेकर सांसद के इस जज्बे का हर कोई सराहना कर रहा है।

      बता दें कि बीते 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में आयोजित चुनावी जनसभा में मंच साझा करने से ठीक पहले सुनील कुमार पिटू कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। 27 तारीख को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही खलबली मच गई थी जिसके बाद वे होम आइसोलेट हो गए थे।

      बता दें कि मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे फेज के लिए 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ जिसमें 1463 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना में वोट डाले जा रहे हैं, इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव है, उनमें आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम पद के दावेदार तेजस्वी यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव की सीट शामिल है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+