बिहारः जब बीच मंच से नीतीश कुमार ने लोगों से पूछा कि हम थक गए हैं? तेजस्वी को दिया जवाब

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में जीते के लिए प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को उन्होंने मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर विधानसभा में प्रचार किया और तेजस्वी यादव के सवालों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि तुम क्यों भाग जाते थे दिल्ली और बताओ दिल्ली में किसके यहां रहते थे। सीएम ने कहा कि कुछ लोग मेरे खिलाफ बोलते रहते हैं, बहुत अच्छा है। बोलते रहो हम बधाई देते हैं। हमको कहता है कि थक गए हैं नीतीश ने जनता से पूछा कि हम थक गए हैं?।

bihar assembly election 2020 cm nitish kumar statement on tejashwi yadav

Recommended Video

    Bihar election 2020: CM Nitish Kumar से इसलिए नाराज है Bihar की जनता! | वनइंडिया हिंदी

    इसके बाद तेजस्वी यादव का नाम लिए बिने पूछा कि कहां रहते थे जी, कहां भागे रहते थे यहां से और जरा बताओ दिल्ली में किसके यहां रहते थे जरा बताओ, बताना नहीं चाहिए किसी को मालूम है कहां रहता था, क्या करता था।यह सब कहते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग को क्या कहना है? अरे अपने माता-पिता और माता की जगह पर कोई आने की कोशिश कर रहा है, क्या करेंगे।

    नीतीश कुमार ने फिर कहा कि क्या चीज का ज्ञान है किस चीज का अनुभव है। फिर उन्होंने कहा कि हम लोगों को जब काम करने का मौका मिला तो अपराध पर नियंत्रण किया। जंगल राज था, उसकी जगह कानून का राज कायम किया।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले के मीनापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार विकाश के रास्ते पर है, जहा उनकी सरकार सभी लोगो के विकाश के लिए काम कर रही थी। बिहार की सियासत में विरोधियों द्वारा खुद को थका बताए जाने पर भी सीएम ने जमकर कटाक्ष किया।

    सीएम ने कहा कि विरोधी बताए वह कब विश्राम में रहे है। सतत काम करने का नतीजा है कि आज अपराध के मामले में टॉप पर रहने वाले बिहार अब 23वे पायदान पर है। अब यह उपलब्धि विरोधियों को पसंद नहीं आ रही है।

    सीएम ने तेजस्वी के द्वारा बिहार के युवाओं को रोजगार दिए जाने की घोषणा पर भी मंच से जवाब दिया। सीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि उनके माता पिता के राज में कितनो को नौकरी मिली इसका भी खुलासा करना चाहिए। बोलना बहुत आसान है कर के दिखाना बहुत मुश्किल है। हमारी सरकार ने लगातार काम करके जनता के दिल में अपना स्थान बनाया है। कोराना के मामले में सरकार पर उंगली उठाने वाले लोग अब चुप क्यों है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+