राहुल गांधी ने ईवीएम पर उठाया सवाल तो चिराग ने दिया जवाब, कहा- ये जहां जीतते हैं वहां सवाल नहीं उठाते

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी जमकर कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के मधेपुरा के बिहारीगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने ईवीएम को भी मोदी वोटिंग मशीन कहते हुए इस पर सवाल उठाया था। इसी मुद्दे को लेकर लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब दिया है।

bihar assembly election 2020 chirag paswan give reply to rahul gandhi on evm

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Rahul Gandhi के EVM वाले बयान पर Chirag का पलटवार | वनइंडिया हिंदी

    चिराग पासवान ने कहा कि मैं उनके बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा,लेकिन जब-जब कांग्रेस या महागठबंधन के लोग EVM पर सवाल उठाते हैं तो इसका मतलब होता है कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है क्योंकि ये सवाल वो वहां नहीं उठाते जहां उनकी सरकार बनी है। दरअसल, बिहारीगंज से पूर्व केंद्रीय मंत्री और नीतीश कुमार के सहयोगी रहे शरद यादव की बेटी कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं।

    राहुल ने यहां उनके लिए वोट मांगते हुए कहा कि एनडीए की सरकार में राज्य को पीछे धकेला जा रहा है और विकास के रास्ते से हटाया जा रहा है। राहुल ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा, मोदी कहते हैं कि मैंने किसान को आजाद किया। अब किसान अपना धान, गन्ना कहीं भी बेच सकता है। नरेंद्र मोदी ये तो बताएं कि क्या किसान हवाई जहाज से जाकर फसल बेचेगा या सड़क पर चलेग। अगर सड़क पर चलेगा तो बिहार में सड़क कहां हैं? बिहार में सड़क तो बची ही नहीं है।

    इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि पहले पीएम मोदी ने कहा था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिलवाएंगे फिर नीतीश कुमार ने कहा बिहार को बदल दूंगा। इस चुनाव में वही युवा उनसे पूछते हैं कि हमें रोजगार क्यों नहीं दिया तो नीतीश कुमार उन्हें धमकाते हैं। बिहार में इस समय विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार हो रहा है। बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है।

    पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी और दूसरे चरण में 3 नवंबर वो वोट पड़े हैं। तीसरे और आखिरी चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा। नतीजों का ऐलान 10 नवंबर को होगा। बता दें कि इस समय बिहार में एनडीए (जदयू+भाजपा) की सरकार है। इस चुनाव में भी एनडीए और महागठबंधन(राजद, कांग्रेस, वामपंथी दल) में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+