मैनिफेस्टो में कोरोना वैक्सीन को लेकर हो रही राजनीति पर भाजपा का जवाब, कहा- संवेदनशीलता दिखाये विपक्ष

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए गुरुवार को भाजपा ने अपना मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि राज्य में सरकार बनने के बाद हर बिहारी को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन मुहैया कराई जाएगी। इस पर विपक्ष हमलावर हो गया है। वहीं वादे पर उठ रहे सवालों पर भाजपा नेता और पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

bihar assembly election 2020 bhupendra yadav statement on party manifesto

Recommended Video

    Bihar Election 2020: BJP के Free Vaccine के वादे के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत | वनइंडिया हिंदी

    न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा, 'हमने बिहार चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में प्रदेशवासियों के लिए फ्री कोरोना टीका देने का वादा किया है। केंद्र न्यूनतम मूल्य पर टीका उपलब्ध करवाता है। हमने वादा किया है कि अगर बिहार में हमारी सरकार बनी तो हम जनता को इस टीके को मुफ्त में लगवाएंगे। सार्वजनिक स्वास्थ्व की बात आती है तो राजनीतिक दलों को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। हम अपना वादा पूरा करेंगे।'

    बिहार विधानसभा चुनाव, 2020 के मद्देनजर आज (22 अक्टूबर) भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। अपने मैनिफेस्टो में बीजेपी ने कहा है कि अगर उनकी सरकार फिर से बनती है तो वह राज्य में लोगों को मुफ्त कोरोना वायरस वैक्सीन देंगे और अगले पांच वर्षों में 19 लाख भर्तियां निकालेंगे। इस बीच कांग्रेस ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर निशाना साधा है। बीजेपी के फ्री में कोरोना वैक्सीन देने के वादे पर बोलते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि क्या सच में केंद्र सरकार को बिहारियों की चिंता है।

    गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ दिन ही बचे हैं, ऐसे में बीजेपी ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी करते हुए बिहार की जनता से कई वादे किए। बीजेपी के घोषणापत्र के का टैगलाइन 'बीजेपी है तो भरोसा है' रखा गया था। पार्टी ने कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में बड़े पैमाने पर कोरोना वैक्सीन के उत्पादन के बाद बिहार के हर घर तक मुफ्त कोरोना वायरस वैक्सीन पहुंचाने का वादा किया।

    इस पर अब कांग्रेस ने बीजेपी की चुटकी ली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा, 'जैसे ही कोरोना वायरस वैक्सीन बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए उपलब्ध होगा, बिहार के प्रत्येक व्यक्ति को मुफ्त में वैक्सीन मिलेगा। यह हमारे द्वारा उल्लिखित चुनाव घोषणा पत्र का पहला वादा है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+