बिहार में बक्सर सेंट्रल जेल से फरार हुए पांच कैदी, अधिकारियों में मची अफरातफरी

कैदियों के भागने की सूचना शनिवार सुबह मिली। सुबह करीब छह बजे जब कैदियों को उनके वार्ड से बाहर लाया जा रहा था तभी गिनती में पता चला कि पांच कैदी कम हैं।

पटना। बिहार के बक्सर में सेंट्रल जेल से बीती रात पांच कैदियों के फरार होने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही जेल अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि भागने वाले कैदियों में आरा का रहने वाला सोनू पांडेय, उपेंद्र शाह, छपरा का देवधारी राय, मोतिहारी का प्रदीप सिंह और ब्रहमपुर का रहने वाला सोनू सिंह शामिल हैं।

बिहार में बक्सर सेंट्रल जेल से फरार हुए पांच कैदी, अधिकारियों में मची अफरातफरी

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कैदियों के भागने की सूचना शनिवार सुबह मिली। सुबह करीब छह बजे जब कैदियों को उनके वार्ड से बाहर लाया जा रहा था तभी गिनती में पता चला कि पांच कैदी कम हैं। इसके बाद एक बार फिर कैदियों की गिनती की गई। पहले मामले को दबाए रखा गया और अपने स्तर पर जेल प्रशासन ने जांच पड़ताल शुरू की। हालांकि जब कैदी नहीं मिले तो उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और कैदियों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी गई है। बीते महीने पंजाब के नाभा में भी जेल से छह कैदी फरार हुए थे। हालांकि उन्हें बाद में पकड़ लिया गया था लेकिन फिर भी ऐसी घटनाओं से देश की तमाम जेलों के अधिकारी सबक नहीं ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+