बिहारः पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के दो हजार से अधिक मामले, स्कूल-कॉलेज सब बंद

पटना। बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग, शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान और हॉस्टल तत्काल प्रभाव से 21 जनवरी तक के लिए बंद कर दिये गए हैं। हालांकि अभी तक 8वीं क्लास के ही स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया था। वहीं स्कूलों के ऑफिसों को 50 फीसदी स्टाफ के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया जा सकता है। हालांकि पुलिस और मेडिकल सेवा से जुड़े शिक्षण संस्थान और उनके हॉस्टल बंद नहीं होंगे।

Recommended Video

    Coronavirus Case India Today: कोविड-19 के 1,17,100 केस | Omicron case tally Update |वनइंडिया हिंदी
    Bihar 2379 new case of covid 19 and school colleges closed

    इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से होने वाली परीक्षाएं भी आयोजित हो सकेंगी। विद्यालय बोर्डों की परीक्षाएं भी ली जा सकेंगी। वहीं कोरोना ने अब पूरे बिहार में पांव पसारने शुरू कर दिये हैं। गुरुवार को बिहार में 2379 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। इनमें केवल 1407 मरीज सिर्फ पटना में मिले हैं। वहीं गया जिले में 177 नए कोरोना केस मिले हैं।

    तीसरे स्थान पर रहे मुजफ्फरपुर में 137 मरीजों की पहचान की गई। शिवहर को छोड़कर राज्य के सभी 37 जिलों में संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 5785 हो गई है। IGIMS के 15 डॉक्टर भी संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया, 'बिहार में कोरोना मरीज 3 से 5 दिन में ठीक हो रहे हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, बिहार में होम आइसोलेशन की अवधि 7 दिन कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि माइल्ड व एसिंप्टोमैटिक मरीजों के लिए आइसोलेशन की अवधि को 10 दिन नहीं, 7 दिन कर दी गई है। 7वें दिन मरीज बिना टेस्ट कराए ही खुद को स्वस्थ घोषित कर सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+