बिहार में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, कई जिलों में भारी बारिश

पटना, 03 जुलाई। बिहार में अलग-अलग शहरों में आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने शनिवार को 10 लोगों की मौत हो गई। सारन जिले में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि सिवान, हाजीपुर, बांका और गोपालगंज में 1-1 लोगों की मौत हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है। बिहार में 24 से 1 जुलाई के बीज 26 लोगों की बिजली गिरने से मौत हुई है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कई जगह पर भारी बारिश हुई है। बरौनी में 93.2 मिलिमीटर, मोहनिया में 86.6 मिलिमीटर, बीरुपर में 68.8 मिलिमीटर, घोषी में 65.4 मिलिमीटर हरनौत में 59.2 मिलीमीटर, बारिश पिछले 24 घंटों में हई है।

light

Recommended Video

      Bihar में आसमान से फिर बरपा कहर,खराब मौसम में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी |*News

      मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी करके कहा गया है कि प्रदेश में बारिश जारी रहेगी। मौजूदा स्थिति को देखते हुए हवाकी रफ्तार 8-10 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकता है। बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान बन रहा है,जोकि दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। जिसके परिणामस्वरूप दक्षिण के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। जबकि पूर्वी जिलों में भी बारिश हो सकती है। 4 जुलाई को कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि राज्य में इस महीने सामान्य से कम वर्षा हुई है।

      बता दें कि 27 जून तक बिहार के अधिकतर जिलों में मानसून की बारिश की कमी थी, यही वजह थी कि किसानों ने रोपाई शुरू नहीं की थी। दरअसल धान की रोपाई के लिए कम से कम आधा घुटने तक पानी होना चाहिए। कृषि विभाग ने बताया कि 35 लाख हेक्टेअर का लक्ष्य हासिल करना है, लेकिन अभी तक सिर्फ 1.86 लाख हेक्टेअर का ही लक्ष्य हासिल किया जा सका है। बिहार सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है,जिसके चलते पारे में गिरावट देखने को मिली है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+