Bihar: भागलपुर में सिलेंडर विस्फोट होने से बड़ा हादसा, एक की मौत, 30 भर्ती
Bihar Cylinder Explosion: बिहार के भागलपुर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए। बबरगंज थाना क्षेत्र में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हो गया। भागलपुर के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि हमें शाम को जानकारी मिली कि बबरगंज थाना क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर एफएसएल, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं।

एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर काम में जुट गई है। मलबा हटाने का काम चल रहा है। एसएसपी ने कहा कि धमाका धमाका किस वजह से हुआ इसकी जांच की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही हम आगे की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बिहार के किशनगंज में एक और निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम गठित












Click it and Unblock the Notifications