Bihar Politics: फ्लोर टेस्ट से पहले हो सकता है बड़ा खेला, इन 5 कारणों से चर्चाएं हुईं तेज़

Floor Test In Bihar: बिहार में सत्ता परिवर्तन तो हो चुका है लेकिन फ्लोर टेस्ट अभी बाकी है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा खेला हो सकता है। इसके पीछ 5 बड़े कारण बताए जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला।

1. अविश्वास प्रस्ताव के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने नहीं दिया इस्तीफ़ा

बिहार में महागठबंधन से किनारा करते हुए नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ मिलकर नई सरकार बनाई। सरकार के गठन के बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी (राजद) के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। लेकिन उन्होंने इस्तीफ़ा नहीं दिया, विधानसभा अध्यक्ष वहीं हैं।

2. पूर्व CM जीतन राम मांझी के बदले हुए सुर

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने नई सरकार में अपनी पार्टी के कोटे से दो मंत्री पद की मांग की थी, फिलहाल उनकी पार्टी को एक मंत्री पद मिला है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का कहना है कि 1 निर्दलीय विधायक थे, उन्हें मंत्री पद मिला, मेरे तो 4 विधायक हैं मेरी पार्टी को दो मंत्री पद क्यों नहीं मिलेगा।

3. जदयू विधायक गोपाल मंडल का तेजस्वी के समर्थन में बयान

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई सरकार बनाई, इसके तुरंत बाद ही राजद नेताओं पर ED की कार्रवाई शुरू हो गई। इस पर सीएम नतीश की पार्टी के जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि तेजस्वी यादव बेकसूर हैं। जब ज़मीन ख़रीदी गई थी तो वह नाबालिग थे, सारे बच्चों को बिना बात परेशान किया जा रहा है।

यह बयान राजद विधायक की तरफ़ से आता तो इसे लोग नॉर्मल सियासी बयानबाज़ी समझते, लेकिन जदयू विधायक का इस तरह कैमरे पर खुलेआम बयान देने से यह ज़ाहिर है कि नीतीश की पार्टी में भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कहीं गोपाल मंडल ने राजद से हाथ तो नहीं मिला लिया है।

4. फ्लोर टेस्ट की तारीख बढ़ने पर तेज़ हुई चर्चा

बिहार में नई सरकार बनने के बाद बहुमत साबित करने के लिए 10 फरवरी की तारीख तय हुई थी। अब उस तारीख को बढ़ाकर 12 फरवरी कर दिया गया है। ऐसे में यह चर्चा तेज़ है कि एनडीए के पास बहुमत है तो फिर फ्लोर टेस्ट की तारीख क्यों बढ़ाई गई, कुछ तो गड़बड़ है।

5. तेजस्वी यादव ने कहा- खेला अभी बाकी है

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी खेला बाकि है। हम अपने पत्ते अभी नहीं खोलेंगे। इससे भी संभावनाओं की सियासत को हवा मिल गई है कि कहीं फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी यादव बड़ा खेला तो नहीं करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+