मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा, 5 की मौके पर मौत 30 से ज्यादा घायल
इस घटना से जहां पूरा गांव दुखी था वहीं देर शाम फिर से ये दिल दहलाने वाली घटना दुबारा घटी। जहां बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव में पहलमा के लिए निकला ताजिया हाईटेंशन तार से सट गया।
पटना। मोहर्रम मना रहे लोगों के बीच उस वक्त आफत आ गई जब ताजिया जुलूस लेकर जाने के दौरान लोग हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गए। बिजली के झटके से जहां पांच लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो इस घटना में 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घायल लोगों को इलाज के लिए कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तो लोगों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। ये घटना बिहार के भागलपुर और रोहतास जिले की है जहां ताजिया जुलूस ले जाने के दौरान सभी लोग बिजली की चपेट में आ गए।

ताजिया का जुलूस निकला तो हो गया हादसा
जानकारी के मुताबिक भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के अगरपुर गांव में ताजिया जुलूस ले जाने के दौरान हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया जिससे ताजिया को पकड़कर ले जा रहे दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो उसके आसपास नौ लोग बुरी तरह झुलस गए। तो इस घटना से जहां पूरा गांव दुखी था वहीं देर शाम फिर से ये दिल दहलाने वाली घटना दुबारा घटी। जहां बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव में पहलमा के लिए निकला ताजिया हाईटेंशन तार से सट गया और इसके चपेट में आने से 6 लोग बुरी तरह झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पांच लोगों की मौके पर ही मौत
दूसरी तरफ रोहतास के चेनारी के पेवंदी गांव में बिजली के तार ने जमकर तबाही मचाई। जब गांव वाले सैकड़ों लोगों की संख्या में ताजिया जुलूस को ले जाया जा रहा था तभी ताजिया 33 हजार पावर वाले बिजली के तार टूट गए जिसमें 30 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए तो पांच लोगों की झुलसकर मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना देर शाम की है जब मोहर्रम जुलूस निकाला जा रहा था। तभी सड़क के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया और ये दर्दनाक हादसा हुआ।

हादसे के बाद शुरू हुआ विरोध
इस दर्दनाक हादसे को देखते हुए आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी इनके आक्रोश का सामना करना पड़ा और उनके बढ़ते रवैए को देखते हुए मौके पर जिला अधिकारी के साथ-साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। जहां आक्रोशित लोगों को शांत करते हुए डीएम के आदेश पर एसएसपी मनोज कुमार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा देने की घोषणा की, जिसके बाद लोग शांत हुए।












Click it and Unblock the Notifications