तलाक की खबरों के बीच इस भोजपुरी हसीना संग जुड़ा पवन सिंह का नाम, जानिए कौन हैं वो एक्ट्रेस

तलाक की खबरों के बीच इस भोजपुरी हसीना संग जुड़ा पवन सिंह का नाम, जानिए कौन हैं वो एक्ट्रेस

पटना, 24 मई: पर्सनल लाइफ को लेकर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि मीडिया की सुर्खियों में भी बने रहते है। हाल ही में पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उनसे अलग होने का फैसला लिया था और तलाक की अर्जी आरा कोर्ट में दाखिल की थी। इतना ही नहीं, पिछले दिनों खेसारी लाल यादव से हुई उनकी लड़ाई ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। तो वहीं, अब पवन सिंह का नाम एक और नई भोजपुरी हसीना संग जोड़ा जा रहा है। ऐसी चर्चा है कि पवन सिंह इस हसीना से जल्द तीसरी शादी कर सकते है। आइए जानते है कौन है वो हसीना, जिसे पवन सिंह कर सकते हैं तीसरी शादी।

Recommended Video

    Bhojpuri Star Pawan Singh: Divorce की खबरों के बीच इस हसीना संग जुड़ा नाम | वनइंडिया हिंदी
    इस भोजपुरी हसीन संग जुड़ी पवन सिंह का नाम

    इस भोजपुरी हसीन संग जुड़ी पवन सिंह का नाम

    भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नाम इस वक्त जिस हसीन संग जुड़ रहा है वो है स्मृति सिन्हा। यूं तो पवन सिंह का नाम पहले भी कई भोजपुरी हसीनाओं संग जोड़ा जा चुका है। पर इन दिनों उनके और समृति सिन्हा के इश्क के चर्चे खूब हो रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ज्योंति सिंह और पवन सिंह के बीच तलाक वजह भी स्मृति सिन्हा ही हैं। हालांकि, यह बात कितनी सच है या झूठ इसे बारे में कुछ कहा नहीं सकता। तो वहीं, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि पवन सिंह और स्मृति सिन्हा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

    कौन हैं स्मृति सिन्हा

    कौन हैं स्मृति सिन्हा

    स्मृति सिन्हा बिहार से ताल्लुक रखती है उनका जन्म 04 सितंबर 1989 को दुमका जिले में हुआ था, जो अब झारखंड में है। स्मृति सिन्हा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई दुमका से की। इसके बाद एमबीए की पढ़ाई करने मुंबई चली गई। पढ़ाई के दौरान ही स्मृति सिन्हा ने 2008 में दिनेश लाल यादव निरहुआ संग रंगीला बाबू फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। हांलाकि, उन्हें असली पहचान 2013 में आई फिल्म साजन चले ससुराल से मिली थी। इस फिल्म ने उन्हें इतनी पॉपुलैरिटी दी कि फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

    बॉलीवुड में आ चुकी है नजर

    बॉलीवुड में आ चुकी है नजर

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति सिन्हा ने अपने करियर की अधिकतर फिल्में और गाने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव संग किये हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा वो बॉलीवुड आइटम सॉन्ग इश्क तेरा में भी दिखाई दे चुकी हैं, जो कि गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया था। फिल्मों के अलावा स्मृति भोजपुरी टीवी शो 'जय मां वैष्णो देवी' में निगेटिव किरदार भी निभा चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें सोनी टीवी के पॉपुलर शो क्राइम पेट्रोल में भी देखा जा चुका है।

    पवन सिंह के साथ भी किया है काम

    पवन सिंह के साथ भी किया है काम

    यही नहीं, स्मृति सिन्हा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एकमात्र एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप वॉक किया था। फिल्म हो या शो स्मृति ने हर जगह खुद को साबित किया है। इंडस्ट्री का हिस्सा होने की वजह से स्मृति सिन्हा ने पवन सिंह संग भी खूब काम किया है। फिर चाहें वो म्यूजिक वीडयो हो या फिल्म। हाल ही में रिलीज हुए 'साड़ी से ताड़ी' सॉन्ग में दोनों के रोमांटिक अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा है।

    दोनों केमिस्ट्री को भी किया जा रहा है पसंद

    दोनों केमिस्ट्री को भी किया जा रहा है पसंद

    'साड़ी से ताड़ी' सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में स्मृति सिन्हा और पवन सिंह की केमिस्ट्री को काफी पसंद भी किया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि साथ काम करते-करते दोनों की नजदीकियां बढ़ती गईं और फिर इतने करीब आ गये कि पवन सिंह अपनी शादी तोड़ने को राजी हो गये। अब देखते हैं कि ये अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर कब लगाते हैं।

    अक्षरा सिंह भी जुड़ चुका है पवन सिंह का नाम

    अक्षरा सिंह भी जुड़ चुका है पवन सिंह का नाम

    पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम की मौत के बाद पवन सिंह अपनी लाइफ में काफी अकेले पड़ गए थे, ऐसे में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने ही उन्हें संभाला था। दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में छाई रहीं। पर सबको झटका उस वक्त लगा जब अक्षरा सिंह संग रोमांस की खबरों के बीच पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी रचा ली। पवन सिंह की दूसरी शादी के बाद अक्षरा सिंह को इतना बड़ा झटका लगा कि उन्होंने उनके खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+