Nisha Upadhyay: स्टेज शो के दौरान भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय के पैर में लगी गोली, मचा हड़कंप
bhojpuri singer nisha upadhyay: बिहार के सारणा जिले में भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को एक स्टेज कार्यक्रम के दौरान पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के अस्पातल में भर्ती कराया गया।

bhojpuri singer nisha upadhyay: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय एक स्टेज शो के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि निशा उपाध्याय के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस घटना के बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।
भोजपुरी गायिका नेहा उपाध्याय फिलहाल खतरे से बाहर हैं। बता दें, सारण जिला के जनता बाजार थाना अंतर्गत सेंदुआर गांव में उपनयन संस्कार कार्यक्रम था। यह कार्यक्रम वीरेंद्र सिंह के घर में पर मंगलवार को आयोजित हुआ था। इसी कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए निशा उपाध्याय पहुंची हुई थी। जब वह स्टेज पर अपना परफॉर्म कर रह थी। तभी गांव के ही एक युवक ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली नेहा उपाध्याय के पैर में जा लगी। पैर में गोली लगते ही भोजपुरी गायिका स्टेज पर ही बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी।
इसके बाद मौके अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में भोजपुरी गायिका नेहा उपाध्याय को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही, गायिका के घर वोलों को इस घटना की सूचना दे दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डाक्टर ने पैर से गोली निकाल दिया है और वह खतरे बाहर है।
इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, गायिका के जानने वाले लोग उनका हाल-चाल जानने की कोशिश कर रहे है। फायरिंग की सूचना मिलते ही गरखा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर जनता बाजार के प्रभारी थानाध्यक्ष नसरुद्दीन खा ने बताया कि थाने को इस बाबत कोई सूचना नहीं दी गई है। अभी जानकारी मिलने पर इसकी तहकीकात की जा रही है।
बता दें, निशा उपाध्याय ने गायिकी के क्षेत्र में बड़े ही कम समय में अपनी एक अलग पहचना बना ली है। इनके गाने को दर्शक खूब पसंद भी करते हैं। वहीं, अन्हें गोली लगने की खबर से उनके चाहने वाले सदमे में है।












Click it and Unblock the Notifications