Kaimur Road Accident: स्कॉर्पियो में भोजपुरी गायक छोटू पांडेय भी थे सवार, हादसे में गई जान
Kaimur Accident News: बिहार के कैमूर जिले से रविवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई। मोहनिया थाना क्षेत्र में एनएच 2 में हुए हादसे में भोजपुरी गायक छोटू पांडेय और उनके राइटर की भी मौत हो गई।
स्कॉर्पियो सवार सभी लोग बक्सर से बनारस शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। स्कॉर्पियो में गायक छोटू पांडे, मिश्रा बैरागी, सिमरन श्रीवास्तव और आंचल तिवारी थीं। वहीं चार और लोग भी गाड़ी में सवार थे। गाड़ी में सवार कुल 8 लोगों में 4 लोग छोटू पांडेय के ग्रुप के ही थे।

एनएच 2 पर देवकली गांव के पास अचानक से बाइक सवार स्कॉर्पियों के सामने आ गया था, जिसकी वजह से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित स्कॉर्पियो बाइक को टक्कर मारती हुई डिवाइडर क्रॉस कर हाइवे की दूसरी लेन पहुंच गई।
सामने से आ रहे कंटेनर और स्कॉर्पियों की भीषण टक्कर की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। जिस बाइक सवार को बचाने की वजह से हादसा हुआ, वह एक भोजपुरी अभिनेत्री मामा थे। हादसे में शव की हालत इतनी बिगड़ गई थी पहचान पाना मुश्किल हो रहा था।
ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, इसके साथ ही हादसे के रेस्क्यू में जुट गए। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाला। कपड़े से मिली पहचान पत्र से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। लोगों ने कहा कि हादसे की टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि आस पास मौजूद लोग सहम गए थे।
भोजपुरी सिंगर छोटू पांडेय के निधन पर इंडस्ट्री के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि काफी कम वक्त में छोटू हम लोगों के बीच से चले गए। इस क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता है। भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए काला दिन है।












Click it and Unblock the Notifications