4 भोजपुरी स्टार्स को मिला BJP का टिकट मगर बिहार से किसी को नहीं, क्या खेसारी लाल को मिलेगा RJD से चांस?

Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर में राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं बिहार में भी चुनावी सरगर्मियां तेज़ हो चुकी है। कई भोजपुरी अभिनेता सियासी पारी की शुरुआत कर सांसद बन चुके हैं, तो कुछ चुनावी दांव आज़मा रहे हैं।

सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि भोजपुरी इंडस्ट्री के चार अभिनेता को भाजपा ने टिकट दिया है। जिसमें पहली बार पवन सिंह चुनावी मैदान में उतरे हैं, उससे पहले मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल निरहुआ सांसद बन चुके हैं। इस बार भी चुनावी मैदान में हैं।

Bhojpuri Singer Actor Khesari Lal Yadav Will Contest Lok Sabha Election On RJD Ticket

सियासी दांवपेच के बीच यह चर्चा तेज़ हो गई है कि भाजपा ने 4 भोजपुरी अभिनेताओं को टिकट दिया लेकिन बिहार में किसी को नहीं दिया, तो क्या भोजपुरी इडंस्ट्री के खेसारी लाल यादव को बिहार में राजद से टिकट मिलेगा।

खेसारी लाल यादव के राजद से टिकट को लेकर यह चर्चा इस वजह से तेज़ हुई है क्योंकि हाल ही में खेसारी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री राजद नेता तेजस्वी यादव की तारीफ़ में काफी कसीदे पढ़े थे। सूत्रों की मानें तो खेसारी ने लालू और राबड़ी से मुलाक़ात भी की है। चर्चा है कि वह चुनावी ताल ठोक सकते हैं।

आपको बता दें कि शनिवार को पटना में भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव को राजद के कार्यक्रम में भी बुलाया गया था। खेसारी लाल यादव ने 'तेजस्वी के बिना सुधार ना होई और लालू बिना चालू ई बिहार ना होई' गाने से राजद समर्थकों में नया जोश भर दिया।

खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी अंदाज़ में कहा कि 17 महीने में बुझाला रि बिहार बदली, लेकिन कोनो बात ना वक्तस से पहिले और किस्मत से ज्यादा केहू के कुछो ना मिलेला... खेसारील लाल यादव ने कहा कि यह आप लोगों को आशीर्वाद है जो तेजस्वी यादव इस मुकाम पर पहुंचे। आपके आशीर्वाद से ही भैंस चराने वाला भी खेसरिया बन जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+