2 मई को एक दूसरे के हो जाएंगे भोजपुरी सिनेमा के आइडियल कपल यश कुमार और निधि झा
भोजपुरी एक्टर यश कुमार और निधि झा की वेडिंग को लेकर फैन्स हर अपडेट को आतुर दिख रहे हैं।
पटना, 30 अप्रैल 2022। भोजपुरी एक्टर यश कुमार और निधि झा की वेडिंग को लेकर फैन्स हर अपडेट को आतुर दिख रहे हैं। इस कपल की वेडिंग इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है साथ ही निधि झा भी अपने हर गतिविधि की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये देती जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 29 अप्रैल को संध्या 4 बजे से 10 बजे तक हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया था। समारोह में निधि पीली साड़ी में हल्दी लगाए नजर आ रही थी। हल्दी वाली तस्वीर को निधि ने अपने फेसबुक पर भी शेयर किया था। तस्वीर देख कर फैन्स निधि की शादी के लिए काफ़ी एक्साइटेड दिखे।

धूम धाम से हो रही शादी की तैयारी
मेहंदी और संगीत का आयोजन आज (30 अप्रैल) शाम 4 बजे से 10 बजे तक किया गया है। निधि झा को इस पल का काफी दिनों से इंतेज़ार था। इस कार्यक्रम की तैयारी काफि दिनों से की जा रही थी। आपको बता दें कि 2 मई को भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ी यश कुमार और निधि झा एक दूसरे के हो जाएंगे। सगाई वाली खबरों के बाद चर्चा थीं कि दोनों मई में शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन बाद में पता चला कि दोनों 02 मई को ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पीआरओ सर्वेश कश्यप बताते हैं कि शादी की रस्में तीन से चार दिन तक चलेंगी. दोनों ही कपल शादी के हर फंग्शन को जम के इंजॉय कर करने वाले हैं। 28 अप्रैल को ही की शाम यश कुमार और निधि झा के रिश्तेदार मुम्बई पहुँच चुके हैं और हर फंग्शन को एन्जॉय कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार में जल्द होगा 5वें एयरपोर्ट का निर्माण, इस ज़िले में जमीन अधिग्रहण का काम हुआ पूरा












Click it and Unblock the Notifications