भोजपुरः दुकानदार ने मुफ्त में 5 किलो मटन नहीं दिया तो पहले पीटा और फिर बीच सड़क पर काट डाला

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जबरन मुफ्त में मीट मांगने का विरोध करने पर दुकानदार की निर्ममता से हत्या कर दी गई। पहले मीट व मछली विक्रेता को पीटा और फिर उसपर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मीट विक्रेता की मौत पटना पीएमसीएच ले जाने के दौरान हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एकवारी गांव निवासी अयोध्या साह गांव के बाहर स्थित बाजार में मीट-मछली की दुकान चलाते थे। प्रतिदिन की तरह वो मंगलवार की शाम को भी अपनी दुकान पर मीट-मछली बेच रहे थे। तभी गांव के रहने वाला पुर्नवासी चौधरी शराब के नशे में दुकान पर आया और पांच किलो मीट बिना पैसे के मांगने लगा।

bhojpur man killed shopkeeper for mutton in free

अयोध्या ने जब इसका विरोध किया तो दुकानदार के साथ मीट मांगने वाले शख्स ने मारपीट शुरू कर दी और साथ ही कुछ और लोगों को बुलाकर धारदार हथियार से भी हमला कर दिया। इस हमले में गम्भीर रूप से जख्मी विक्रेता को सड़क किनारे फेंक दिया गया। स्थनीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां से डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गम्भीर देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन पटना जाने के दौरान गंभीर रूप से घायल दुकानदार की मौत हो गई। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही इस मामले में सहार थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मुख्य आरोपी पुर्नवासी पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+