बिहारः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोइलवर पुल का किया उद्घाटन, लोगों को मिलेगी जाम से राहत

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से कोईलवर सोन नदी पर बने अपस्ट्रीम पुल का लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कोईलवर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी सारी प्रशासनिक तैयारी के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

bhojpur central minister nitin gadkari inaugurate new bridge on son river

कोईलवर पुल का लोकार्पण वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से किया गया। 266 करोड़ की लागत से एनएच-30 के कोईलवर सोन नदी पर बने सिक्स लेन पुल के अप स्ट्रीम पुल का लोकार्पण को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

काफी संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया । लोकार्पण के बाद आम लोगों के लिए पुल को खोल दिया गया। इससे आरा-पटना मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम की एक बहुत बड़ी समस्या हल होगी और आरा से पटना जाना कम समय में आसान हो जाएगा।

बता दें कि इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद राजकुमार सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग जनरल डॉ. वीके सिंह, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय, कृषि सहकारिता एवं गन्ना उद्योग मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, सांसद रामकृपाल यादव, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

बता दें कि उद्घाटन के बाद पुल की अभी एक लेन ही चालू हुई है। पुल की उत्तरी लेन पर काम चल रहा है, जिसके 37 में से 11 स्पैन पर काम पूरा हो चुका है। डेढ़ मीटर की फुटपाथ की व्यवस्था भी की गई है। नया पुल 37 खंभे पर टिका है। वहीं, डाउनस्ट्रीम के तीन लेन पुल का उद्घाटन बाद में होगा। डाउनस्ट्रीम लेन का निर्माण अक्टूबर, 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+