भागलपुरः पिता ने बेटी के साथ हो रही छेड़खानी का किया विरोध तो मनचले ने उतार दिया मौत के घाट
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के सारंगी नगर में पिता ने जब बेटी के साथ छेड़खानी कर रहे मनचले का विरोध किया तो उसने चाकू घोंप कर हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतक बब्लू की बड़ी बेटी ने बताया कि पड़ोसी अब्बास का 25 वर्षीय बेटा अफसार उसकी छोटी बहन के साथ छेड़खानी करता रहता था। बीते शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे शाम को उसके माता-पिता दुकान पर जा रहे थे। तभा सामने से आरोप अफसार आकर उनके साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान उसने चाकू निकालकर पिता के पेट में घोंप दिया।
शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपित अफसार फरार हो गया। वहीं गंभीर रूप से घायल बब्लू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। यह घटना मृतक की बेटी और पत्नी की आंखों के सामने हुई। परिजनों ने बताया कि आरोपित अफसार मृतक के घर के बगल में ही बक्सा बनाने का काम करता है। वह छोट-छोटे बच्चों को सिखाता रहता है कि उसके घर के पास जाकर गाली-गलौज करे और पत्थर फेंके।
आरोपित ने एक महीने पहले भी मृतक के घर पर पत्थरबाजी और आगजनी की थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन स्थानीय लोगों के दबाव में मामले को पंचायत के जरिये सुलझाया गया और थाने में केस दर्ज नहीं हो सका। मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम को भी अफसार बब्लू के घर पर पिस्टल लेकर आया था और छेड़खानी की शिकायत किसी से नहीं करने की धमकी दी थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपित अफसार चाकू मारने के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है।
रामपुर: मस्जिद में अजान लगाने को लेकर हुआ विवाद, एक बुजुर्ग ने दूसरे बुजुर्ग की चाकू से की हत्या