बिहारः वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। इस एनकाउंटर में पुलिस टीम के साथ एसटीएफ और एसएसबी भी साथ थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सुदूर जंगल में ये मुठभेड़ हुई है। जिले के बगहा के हरनाटांड़ स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में एसटीएफ और एसएसबी के जवानों और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ हुई है, जिसमें चार नक्सलियों की मौत हो गई। एसएसबी आईजी ने बताया कि इस मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर के हाथ में गोली लगी है।

betiah encounter of ssb with naxali in valimiki tiger reserve

मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच चुकी है। एसटीएफ व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस के जवानों को ये बड़ी सफलता मिली है। कई घंटों तक चले मुठभेड़ के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे को ध्वस्त किया और चार नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जहां हुई, वो इलाका घने जंगल से घिरा है और नक्सलियों ने वहां डेरा जमा रखा था। नक्सलियों के पास से तीन असलहे मिलने की भी सूचना है।

एसएसबी के आईजी संजय कुमार ने इस एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए कहा कि पांच अत्याधुनिक हथियार भी मौके से बरामद हुए हैं। आईजी संजय सिंह पटना से मौके के लिए रवाना हो गए हैं। नक्सलियों के पास से जो हथियार बरामद हुए हैं। उनमें एके-56, 3 एसएलआर और एक थ्री नॉट थ्री राइफल शामिल है। ये हथियार पुलिस और सुरक्षबलों से लूटे गए थे। एसएसबी की टुकड़ी अब भी जंगल में मौजूद है। स्थानीय पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई है। शवों की पहचान की प्रक्रिया अभी चल रही है।

मुंगेर जिले में नक्सलियों ने दो लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी है। मरने वालों में एक पूर्व नक्सली भी शामिल हैं।पूर्व नक्सली बृजलाल टुडू की हत्या दूसरा जटातरी गांव निवासी अरुण रॉय की हत्या हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित बघेल के पास की घटना बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+