Bihar News: बिहार बनेगा 'टेक्सटाइल हब', बेगूसराय को भी सौगात, शिक्षा और रोज़गार पर गिरिराज सिंह ने कही ये बात

Begusarai News: बिहार से इस बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में आठ लोगों को शामिल किया गया है। मोदी कैबिनेट 3.0 में शामिल बिहार के मंत्रियों ने बारी बारी से विभिन्न योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। प्रदेश के सभी आठ केंद्रीय मंत्री बिहार के लिए कुछ अलग और नया करने की सोच रहे हैं।

इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने भी बिहार को नई सौगात देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल सेक्टर रोज़गार का बहुत बड़ा सेक्टर है। इस सेक्टर में कई बेहतर स्कोप हैं। भारत सरकार और राज्य सरकार के अधिकारी इंडस्ट्रीयल एरिया को टेक्सटाइल हब बनाने पर काम कर रहे हैं।

Begusarai will become textile hub and NIFT training centre will be opened- giriraj singh MP news

NIFT (National Institute Of Fashion Technology) ट्रेनिंग सेंटर भी खोला जाएगा। इसके लिए ज़मीन भी चयन किया जा रहा है। निफ्ट एक ऐसा सेक्टर है, जहां बच्चे सिर्फ़ पढ़ाई नहीं उससे आगे सीखते हैं। क्योंकि डिज़ाइन की ज़रूरत हर सेक्टर में होती है।

राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर बिहार का विकास करने का काम कर रही है। यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि बिहार से 8 केंद्रीय मंत्री बने हैं। सभी लोग अपने-अपने विभाग पर चर्चा कर रहे हैं। हम बिहार सरकार के उद्योग मंत्री के साथ बैठक कर बेगूसराय को टेक्टाइल हब के तौर पहचान दिलाएंगे।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में टेक्सटाइल हब का निर्माण होने के साथ ही युवाओं और बेरोज़गारों को ज्यादा से ज्याद रोज़गार दिया जाएगा‌। बेगूसराय को टेक्सटाइल हब बनाने के साथ ही NIFT ट्रेनिंग सेंटर भी खुलेगा।

गिरिराज सिंह द्वारा बेगूसराय के लिए उठाए गए क़दम पर स्थानीय लोगों में ख़ुशी है। उन्होंने कहा कि अब सरकार युवाओं और बेरोज़गारों के बारे में सोच रही है। वहीं रिफ़ाइनरी, फर्टीलाइज़र और पेप्सी प्लांट में भी स्थानीय लोगों को रोज़गारी उचित मेहनताना पर काम मिलने पर विचार हो जाता और भी बेहतर होता। अभी रेट में कटौती कर ली जा रही है। हमें अपने सांसद से उम्मीद है कि वह इस मुद्दे पर भी कुछ विचार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+