बेगूसरायः गंगा में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों की डूबने से हो गई मौत

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के दौरान दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के झमटिया गंगा घाट की है। बताया जा रहा है कि सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिला प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन भी जारी की थी।

begusarai two brother died due to drowned in ganga river

इसके बावजूद भी झमटिया गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ आज सुबह से ही गंगा घाट पर थी। मृतक दोनों भाई की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत के निवासी रमेश कुमार साह का 21 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार और 16 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई गंगा स्नान कर रहे थे, तभी सौरव कुमार डूबने लगा जिसे बचाने बड़ा भाई गौरव गया और दोनों गंगा नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन के बाद दोनों भाइयों का शव को बरामद कर लिया है।

इस घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर बछवारा थाने की पुलिस ने दोनों का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वहीं इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया, जहां एक साथ दो सगे भाई का डूबने से मौत हो जाने के कारण खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+