Begusarai News: महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत, 24 घंटे सेवा, 30 मिनट के अंदर मिलेगी FIR कॉपी
Women Help Desk In Begusarai: बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए विभिन्न ज़िलों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की जा रही है। इसी कड़ी में बिहार की औद्योगिक राजधानी बेगूसराय में भी अब महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेगूसराय पुलिस तत्पर नजर आ रही है। बेगूसराय ज़िले के नगर थाना में एसपी योगेंद्र कुमार के द्वारा महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है।
बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आम लोगों के द्वारा लगातार मुझे शिकायत मिल रही थी कि, थाने में एफआईआर दर्ज कराने जाने पर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी के मद्देनजर में नगर थाना में एक हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।

योगेंद्र कुमार (पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय) ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क में 24 घंटे एक महिला और एक पुरूष पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि खासकर तौर पर महिलाओं को वक्त पर पुलिस की मदद मिल सके। हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पुलिस द्वारा सहायता प्रदान करना है।
Recommended Video
महिला हेल्प डेस्क के ज़रिए आवेदकों को आधे घंटे के अंदर FIR की कॉपी भी दी जाएगी। हेल्प डेस्क में शिकायत के बाद पुलिस किसी भी प्रकार के अपराधिक मामलों पर तुंरत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करेगी। हेल्प डेस्क पर शिकायत करने पहुंचे लोगों की मौजूदगी CCTV की निगरानी में रहेगी, ताकि काम में पारदर्शिता के साथ-साथ सभी की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जा सके।
बेगूसराय एसपी योगेंद्र खुद महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया। इसके साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वहीं महिला थाना खुलने से स्थानीय लोगों ने खुशी का इज़हार किया। उन्होंने कहा कि बेगूसराय पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला सुरक्षा के मद्देनज़र यह सराहनीय कदम है।












Click it and Unblock the Notifications