Begusarai News: 1 साल से ट्यूशन पढ़ा रहा था शिक्षक, नाबालिग छात्रा के साथ किया गंदा काम

Begusarai जिले से गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक पर 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। ग़ौरतलब है कि शिक्षक ने अपनी ग़लती भी मान ली है। शिक्षक का कहना है कि वह बहक गया है, हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कनौसी गांव (गढ़पूरा थाना क्षेत्र) का यह पूरा मामला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 8 वर्षीय बच्ची आरोपी शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। वह पिछले 1 साल से किशोरी को ट्यूशन पढ़ा रहा था। शुक्रवार को बच्ची जब उसके पास पढ़ने गई तो, आरोपी शिक्षक विक्की उसे दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ ग़लत काम किया।

-kanausi-village-gadhpura-police-station

किशोरी जब ट्यूशन से वापस घर आई तो दर्द होने का ज़िक्र किया। इस पर परिजनों ने उससे पूरी बात की जानकारी ली। बच्ची ने अपने साथ हुए गलत काम के बारे में परिजनों को बताया। किशोरी के परिजन जब आरोपी शिक्षक विक्की के घर पहुंचे और डांट फटकार की तो, उसने कहा कि गलती हो गई।

आरोपी शिक्षक के आवास से शिकायकत करने के लिए पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। वहीं हालात बिगड़ता हुआ देख आरोपी शिक्षक भी भागा-भागा थाने पहुंच गया और अपनी ग़लती मान ली। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची और आरोपी शिक्षक को मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल भेजा।

पीड़ित परजनों की मानें तो आरोपी शिक्षक एक साथ कई बच्चियों को ट्यूशन पढ़ा रहा था। वह सभी बच्चियों को घर भेजकर उनकी बच्ची को रोक लिया, बहला फुसलाकर कमरे में ले गया और गंदा काम किया।

इस पूरे मामले डीएसपी चांदनी कुमारी ने कहा कि शिक्षक द्वारा बच्ची के साथ गलत काम करने की कोशिश का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+