Begusarai News: कल तक जिस घर में छाई थी खुशी आज वहां पसरा मातम, बेटी की विदाई और पिता की मौत

Begusarai News In Hindi: हर पिता को अरमान होता है कि वह अपनी बच्ची की शादी करे, उसके खुशहाल परिवार को देखे। लेकिन क़ुदरत को जो मंज़ूर होता है उसे कोई टाल नहीं सकता। एक ऐसी ही मार्मिक खबर बिहार के बेगूसराय ज़िले से आई है। जहां सुबह बेटी की विदाई हुई और रात में पिता की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की सुबह बेटी की विदाई हुई और शाम में पिता की मौत हो गई। दरअसल बेटी की विदाई के बाद शाम में42 वर्षीय सुनील राम पंडाल खोलने गए। पंडाल में पहले से ही बिजली करंट प्रवाहित हो रही थी।

Begusarai News Today In Hindi, Beti Ki Vidai K Baad Pita Ki Current Lagne Se Maut Samachar

पंडाल खोलने के लिए जैसे उन्होंने छुआ की करंट लगने से उनकी मौत हो गई। जिस घर में खुशी का माहौल था, वहां मातम पसर गया। परिवार में शोक की लहर है, नवविवाहित बेटी का रो रो कर बुरा हाल है। मामले की सूचना पर वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल (बेगूसराय) भेज दिया। वहीं मामले की जांच में जुट गई है। गांव के मुखिया राजीव कुमार ने शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात कर ढांढस बनाया। इसके साथ ही प्रशासन से उचित सहायता प्रदान करने की मांग भी की।

इस पूरे मामले में अनिल कुमार (एसआई, वीरपुर थाना) ने जानकारी देते हुए बताया कि करंट लगने की वजह से सुनील राम की मौत हुई। 11 जून को बेटी की शादी के लिए पंडाल लगा था। विदाई के बाद वह पंडाल खोलने गए थे, इसी दौरान करंट लगने से मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+