Begusarai Lok Sabha: अवधेश राय के लिए यह 6 काम है प्राथमिकता, बताया बेगूसराय को लेकर क्या है प्लान?
Begusarai Lok Sabha Seat: बिहार के बेगूसराय जिले को प्रदेश की औद्योगिक राजधानी की संज्ञा दी जाती है। लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पक्ष और विपक्ष के प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से बेगूसराय के विकास को लेकर दावे कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्राउंड रिपोर्ट लेने वन इंडिया हिंदी की टीम बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र पहुंची।
सियासी दांव पेंच के बीच महागठबंधन प्रत्याशी अवधेश राय ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत की, उन्होंने बेगूसराय के विकास को लेकर अपना प्लान बताया। अवधेश राय ने कहा कि बेगूसराय में जो नफ़रत के बाज़ार सजाये गए हैं, पहली प्राथमिकता होगी की उसे ख़त्म कर समाज को टूटने से बचाएं।

बेगूसराय के युवाओं के लिए शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करना भी प्राथमिकता रहेगी। यहां के युवाओं की मांग है कि ज़िले में दिनकर विश्विद्यालय की स्थापना की जाए। जनता ने अगर मुझे अपना प्रतिनिधित्व दिया तो शिक्षा में सुधार करते हुए नए उभरते हुए बच्चों को शिक्षित करने का भी प्लान है।
Recommended Video
अवधेश राय ने कहा कि मेरी तीसरी प्राथमिकता होगी कि बेगूसराय, जो औद्योगिक नगरी है। इसे बेचने और बर्बाद करने का जो 10 से 15 सालों में काम किया गया है। उसे एक अलग पहचान दिलाना है। जनता मुझे मज़बूती देगी तो सबसे पहले औद्योगिक नगरी के नौजवानों को रोज़गार दिलाना मकसद रहेगा।
महागठबंधन प्रत्याशी अवधेश राय ने कहा कि मेरी चौथी प्राथमिकता होगी कृषि क्षेत्र और किसानों का विकास करना। किसानों का विकास को लेकर जो भी समस्यायें हैं, उसे हल करना भी मेरा नारा है। किसानों को उनकी मेहनत का उचित सम्मान दिलाएंगे।
यहां चारों तरफ नदी का जाल है, नदियां सूखने के कगार पर हैं, पानी कम हो रहा है। खेती चौपट हो रही है। शहरों से किसानों के संबंध ना के बराबार यातायात की कमी की वजह होता जा रहा है। इसलिए कृषि, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को एक साथ जोड़ने का काम करेंगे। यह मेरी पांचवी प्राथमिकता होगी।
अवधेश राय ने कहा कि दुनिया में बेगूसराय की हमारे पूर्वजों ने एक अलग पहचान बनाई थी। लेकिन आज विश्वभर में बेगूसराय सबसे प्रदूषित शहर में शुमार है, इसकी पहचान प्रदूषण को लेकर हो रही है। मेरी छठी प्राथमिकता होगी कि बेगूसराय में प्रदूषण पर लगाम लगाएं। इसके लिए कई प्लान हैं।












Click it and Unblock the Notifications