बेगूसरायः पत्नी ने भाई के पैसे लौटाने को कहा तो पति ने मारी ताबड़तोड़ 7 गोली, मौके पर महिला ने तोड़ा दम
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी नकटी टोला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने मंगलवार की देर रात को पैसे की लेनदेन को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, पत्नी ने अपने भाई के दिए गए 1 लाख रुपए कर्ज लौटाने को पति से कह रही थी। इसके बाद पति उसे पीटने लगा। फिर जब पत्नी ने विरोध किया तो गोली मार दी। घटना के दौरान महिला को 7 गोली मारी गई थी। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मटिहानी थानेदार परशुराम सिंह ने बताया कि दंपति के बीच पैसे को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। मंगलवार को युवक ने इस विवाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी शंकर सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। शंकर पहले भी जेल जा चुका है। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
साल 2005 में सिंघौल थाना क्षेत्र अमरौर गांव के रहने वाले स्व. रामबहादुर सिंह की बेटी संगीता की शादी रामदिरी के नकटी टोला के रहने वाले शंकर सिंह के साथ हुई थी। मृतका के भाई रमेश कुमार सिंह ने बताया कि उसने 2 महीना पहले अपनी बहन को मुंडन कार्य में एक लाख रुपये कर्ज के तौर पर दिया था। इसी पैसे को लौटाने को लेकर उसी बहन बार-बार अपने पति को कहती थी। पैसा लौटाने को लेकर उसका जीजा मना कर देता था। विरोध करने पिटाई भी करता था।
मंगलवार रात करीब 10 बजे इसी पैसे को लेकर पति-पत्नी में जबरदस्त विवाद हुआ। इसके बाद जीजा मेरी बहन की हत्या कर दी। बहन को 7 गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications