बिहारः बेगूसराय में दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को डंडे के जरिये पहनाया वरमाला, लोगों ने की तारीफ
बेगूसराय। बिहार में इन दिनों कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार लोगों से कोरोना गाइडलाइन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा है। लेकिन इस बीच सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करने का एक अजीब मामला सामने आया है। यह पूरा मामला बेगूसराय जिले के तेघड़ा अनुमंडल का है, जहां शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को डंडे के जरिये वरमाला पहनाया। इस कदम का शादी में शामिल हुए सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं। गिरधारीलाल सुल्तानिया के बेटे कृतेश कुमार की शादी बेगूसराय के ज्योति कुमारी के साथ 30 अप्रैल की रात को हुई थी।

शादी में सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए 50 लोगों की उपस्थिति में शादी समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को मास्क लगाया। फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डंडे की मदद से एक-दूसरे को माला पहनाकर जयमाला की रस्म पूरी की। कोरोना काल में सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने का गाइडलाइन जारी है।
ऐसे में इस तरह से शादी कर लोगों को जागरूक किया गया। दूल्हे के मुताबिक यह शादी उनके लिए यादगार रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस सादी को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए यह शादी की गई है।
पिछले 24 घंटे यानी कि बीते शनिवार को कोरोना के 13 हजार 789 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इन नए संक्रमितों के साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,202 हो गई है। शनिवार को राजधानी पटना में सबसे अधिक 3,024 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं प्रदेश में 24 घंटे में कोविड 19 से 82 मरीजों की मौत हुई है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications