बेगूसरायः दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या, तीसरे युवक ने भागकर बचाई अपनी जान
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले लगातार अपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला जिले के गढ़हरा थाना क्षेत्र के ठाकुरी चक का है, जहां अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान अपराधियों ने तीसरे दोस्त को बुरी तरह से पीटा लेकिन पीड़ित युवक किसी तरह अपनी जन बचाकर भागने में सफल हो गया।

बुधवार की देर रात हुई इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।
दोहरे हत्याकांड की यह घटना गढ़हारा ओपी के ठकुरी चक गांव के बगीचे की है, जहां बदमाशों ने बिहट नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार के बेटे यश राज और बीहट गुरदासपुर टोला के रहने वाले सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को किन कारणों से अंजाम दिया गया है यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
हालांकि इस बात की आशंका जताई जा रहा है कि तीन युवक को उसके चार साथियों ने बुलाया था और शराब पीने के बाद विवाद के दौरान यशराज और सौरव कुमार की हत्या कर दी।
अपराधियों ने इस दौरान मृतक के साथ ऋषभ कुमार के साथ भी मारपीट की, जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की जानकारी उसने ही परिजनों और पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची।
जाम की सूचना मिलने पर डीएसपी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम को खत्म कराया जा सका।












Click it and Unblock the Notifications