Begusarai DM News: एक्शन मोड में IAS तुषार सिंगला, तकनीकी समन्वय समिति की बैठक में दिए ये सख्त निर्देश
Begusarai DM IAS Tushar Singla News: सोमवार दिनांक 11.11.2024 को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय, तुषर सिंगला द्वारा जिला तकनीकी समन्वय समिति की बैठक की गयी। जिला पदाधिकारी, बेगूसराय के सामने बैठक का एजेंडावार प्रस्तुतिकरण किया गया। वहीं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला योजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिन सदस्यों (सांसद,विधायक,विधान परिषद सदस्य) द्वारा अनुशंसित योजनाओं की संख्या कम है, उनसे समन्वय स्थापित कर आवश्यकतानुसार और योजनाओं की अनुशंसा ले लिया जाय।

इसके साथ ही यह भी कहा गया की जितना संभव हो सके उतनी छोटी योजनाओं लेने पर प्राथमिकता दी जाये ताकी अत्याधिक संख्या में योजनाएं ली जा सके। जिससे जनता को अधिकतम लाभ मिल सके। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पंचायत या अनुमंडल कार्यालय में आवश्कता अनुसार हाई मास्ट लाइट लगवाएं।
योजनाएं की अनुशंसा संबंधित विधायक से समन्वय स्थापित कर प्राप्त करें। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला योजना पदाधिकारी को निर्देश दिगा गया कि जिले अंतर्गत मंदिर चहारदीवारी के लंबित निर्माण कार्य की सूची बनाकर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध करायी।
अनुमंडल पदाधिकारी संबंधित भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं अंचलाधिकारी से उसका निरीक्षण करवा लेंगे जिससे लंबित कार्य पूर्ण हो सके। जिला योजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जितने भी सांसद,विधायक,विधान परिषद सदस्य द्वारा योजनाएं अनुशंसित की गई है, उनका 31 मार्च 2025 तक कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित कराएं।
जिला पदाधिकारी द्वारा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन बेगूसराय को निदेश दिया गया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत जितनी भी योजनाओं का कार्य चल रहा है उसे समय रहते पूर्ण कर लिया जिससे आम जनों की शिकायत का निराकरण किया जा सके।
इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि जिले शिक्षा परियोजना अंतर्गत अनुशंसित योजनाएं मे से अधिकतम योजनाओं को दिसम्बर, 2024 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। सभी कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निदेश दिया गया कि उनके अंतर्गत सभी योजनाएं जो उन्हें आगामी एक से दो महीने में पूर्ण होने वाली हो उनसे उसकी सूची बनाकर उप विकास आयुक्त को उपलब्ध कराया जाये ताकि पूर्ण कार्यो का उद्घघाटन भी कराया जा सके।
जिला पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य में शिक्षा विभाग द्वारा जो भी अनापत्ति प्रमाण-पत्र लंबित है उसका निराकरण कर अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्रदान करवाने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। ग्रामीण कार्य विभाग को निर्देश दिया गया कि उनके अंतर्गत सभी सड़कों को रख रखाव में लिया जाये।
सड़कों की अवस्था ख़राब ना हो साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि जो भी सड़क/पुल निर्माण कार्य चल रहा है, उसे समय सीमा के अंदर पूरा किया जाय। जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में भूमि विवाद से संबंधित मामलों को संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता द्वारा निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया ।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं विद्युत विभाग के कार्यपालक अभिंयता को निदेश दिया गया कि नगर-निगम क्षेत्र अंतर्गत सड़क पर बिजली के खंभे/ट्रांसफार्मर को स्थानांतरण हेतु स्थल निरीक्षण करते हुए अवश्यक करवाई की जाय। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी प्राथमिक विधालय,मध्य विधालय,उच्च विधालयों को में स्मार्ट मीटर लगाने मे अवश्यक सहयोग प्रदान किया जाये।
जिला पदाधिकारी द्वारा औंटा सिमरिया छह लेन पुल (एप्रोज पथ) सहित का निर्माण कार्य मार्च, 2025 तक पूर्ण करने का निदेश संबंधित एजेसी के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया। वहीं जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी पंचायतों में सत्यापन कर सूची बनाये।
किस घर में नल का पानी नहीं आ रहा है एवं पानी लिकेज हो रहा है और क्यो ताकी पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता द्वारा इसकी जांच करवायी जा सके । कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंता एवं ग्रामीण कार्य विभाग को निदेशित किया गया की वह अपने स्तर से यह सुनिश्चित करेंगे की जिला अंतर्गत आम जनता के लिए सड़क एवं बिजली की व्यवस्था दुरुस्त हो।
इस संबंध मे आमजनों से शिकायत ना प्राप्त हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी पंचायत स्तरीय सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, अस्पताल, सामुदायिक भवन इत्यादि मे पानी एवं बिजली आपूर्ति के संबंध में कोई समस्या ना हो या कोई मामला लंबित ना हो।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त बेगूसराय, सिविल सर्जन बेगूसराय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, निदेशक डीआरडीए, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी आपदा शाखा, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल एवं सभी संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications