Bihar News: भतीजी संग शादी रचाई शादी, चाचा पर लगे गंभीर आरोप, युवती ने कहा- प्यार किया, कोई गुनाह नहीं

Bihar News: बिहार के बेगूसराय से प्रेम प्रसंग और विवाह का हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। जहां एक अधिकारी ने अपनी भतीजी से ही प्रेम विवाह कर लिया। 24 वर्षीय सजय सिंधु से शादी रचाने वाले 31 वर्षीय शिव शक्ति कुमार बेगूसराय नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर हैं। आइए विस्तार से पूरा मामला जानते हैं।

सजय सिंधु के परिवार के लोगों ने शिव शक्ति कुमार अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। सजय के चाचा अरुण कुमार राय ने पिंकी देवी (नगर निगम मेयर) और सत्येंद्र कुमार (नगर आयुक्त) से मिलकर लिखित शिकायत दी।

Begusarai deputy commissioner married with niece girl said- we did love not crime bihar news hindi

अरुण कुमार राय का आरोप है कि उसके चचेरे भाई शिव शक्ति ने सजय सिंधु का अपहरण किया है। थाने में दर्ज शिकायत के बाद शिव शक्ति और सजय सिंधु ने मामले में अपनी बात रखते हुए कहा कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और उन्होंने शादी रचा ली है। वहीं युवती ने कहा कि उसका किसी ने भी अपहरण नहीं किया है।

सजय सिंधु ने कहा कि प्रेम व्यक्तिगत फ़ैसला होता है, इसमे किसी को भी दखल नहीं करना चाहिए। हम लोगों ने प्यार करके कोई गुनाह नहीं किया है। साल 2015 से ही हम दोनों एक दूसरे से संपर्क में हैं। पढ़ाई के दौरान बनारस में शिव शक्ति और मेरी मुलाक़ात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।

हम लोगों ने प्रेम विवाह किया है, मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया है। पुलिस से यही कहना है कि जो अपहरण का मामला दर्ज हुआ है, वह ग़लत है। अगर अपहरण हुआ होता तो हम सबके सामने नहीं होते। प्रेम विवाह करने की वजह से हम लोगों को परेशान किया जा रहा है।

शिव शक्ति (उप नगर आयुक्त) ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि प्रेम के बाद शादी की है, अपहरण नहीं किया है। हम लोगों को आपसे मदद और हिफ़ाज़त चाहिए। ग़ौरतलब है कि शिव शक्ति कुछ महीने पहले ही बेगूसराय नगर निगम में बतौर डिप्टी कमिश्नर नियुक्त हुए हैं। प्रेमी जोड़े का पैतृक गांव एक ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+