बेगूसरायः चार साल बेटी ने की थी लव मैरिज, पिता और भाई ने दामाद को मार डाला

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटी के पति को पिता और भाई ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। क्योंकि बेटी ने लव मैरिज की थी। बेटी ने अपने प्रेमी से चार साल पहले शादी की थी। दिन दहाड़े हत्या की इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

begusarai brother and father killed daughter husband

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया चौक में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि हरदिया निवासी मोहम्मद इम्तियाज का इलाके की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग था। दोनों एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे। लड़की ने परिवार वालों के खिलाफ जाकर प्रेमी से शादी कर ली। लड़की के घर वालों को यह बात नागवार गुजरी। चार साल पहले हुई शादी का बदला अब लिया।

जानकारी के मुताबिक इम्तियाज हरदिया चौक पर एक गैरज पर बैठा हुआ था तभी लड़की का पिता अपने सहयोगियों के साथ पहुंची और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में मोहम्मद इम्तियाज की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दुकान का मालिक मोहम्मद रहमत बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी सादिया परवीन के बयान के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्या के मामले में पुलिस ने सादिया परवीन की सौतेली मां और दो फुफेरे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+