Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO : दरोगा को 2 बच्चों की मां से हुआ प्यार, बंद कमरे में पकड़ा गया साथ तो बना लिया बीवी

बिहार के बेगूसराय में तैनात एएसआई सुमंत कुमार शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सुमंत कुमार नशे की हालत में दिख रहे हैं और गुस्से में महिला की मांग में पूछ कर सिंदूर भरते दिख रहे हैं। वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    VIDEO : दरोगा को 2 बच्चों की मां से हुआ प्यार, बंद कमरे में पकड़ा गया साथ तो बना लिया बीवी
    क्या है पूरा मामला ?

    क्या है पूरा मामला ?

    जानकारी के मुताबिक, एएसआई सुमंत कुमार शर्मा की 2020 में जिले के भगवानपुर थाने में तैनाती थी। तभी गश्ती के दौरान उनकी महिला छोटी देवी से मुलाकात हुई। सुमंत कुमार और महिला दोनों की पहले से शादीशुदा थे और दोनों के बच्चे भी हैं। इसके बावजूद दोनों के एक-दूसरे से इश्क कर बैठे। बातें-मुलाकातें बढ़ी और दोनों एक-दूसरे से छिप-छिपकर मिलने भी लगे।

    शादीशुदा प्रेमिका के साथ रहने लगा ASI

    शादीशुदा प्रेमिका के साथ रहने लगा ASI

    कुछ समय बाद सुमंत कुमार का तबादला बेगूसराय जिले के शाम्हो थाने में हो गया। इसके बदा दोनों लखीसराय जिले के सुर्यगढ़ा में रहने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों ने 2020 में लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में शादी भी कर ली।

    बंद कमरे में पकड़े गए तो प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर

    बंद कमरे में पकड़े गए तो प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर

    एएसआई और छोटी देवी यहां एक साथ ही रह रहे थे। इसी बीच महिला के कुछ रिश्तेदार यहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि एएसआई नशे में था। जब महिला के परिजनों ने दोनों से शादी की बात पूछी और सिंदूर लगाने की बात कही तो एएसआई ने महिला की मांग में कई बार सिंदूर भर दिया।

    दो बच्चों की मां है महिला, ASI के हैं चार बच्चे

    दो बच्चों की मां है महिला, ASI के हैं चार बच्चे

    परिजनों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस मामले में बेगूसराय के उत्‍पाद अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि किसी की ओर से आवेदन नहीं मिला है। मामले की जांच अपने स्‍तर से कर रहें हैं। बता दें, महिला पहले से दो बच्चों की मां है। हालांकि, वह पहले पति को छोड़ चुकी है। वहीं, सुमंत के भी चार बच्चे बताए जा रहे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+