बिहार: नाव पलटने से 4 बच्चों की मौत, तैर कर बाहर आए 7 मासूम
पटना। बिहार के बेगूसराय जिले में कल शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 4 बच्चे की मौत हो गई तो 7 बच्चे किसी तरह काल के गाल से निकल कर बाहर आए। बीती शाम नाव पर सवार होकर कुछ बच्चे भोज खाकर वापस लौट रहे थे। तभी अचानक बीच नहर में नाव पलट गई और सभी बीच नहर में डूब गए। हालांकि 7 बच्चे किसी तरह तैरते हुए बाहर निकले तो बाकी 4 बच्चों की मौत हो गई। नाव पलटने की जानकारी मिलते ही गांववालों ने बच्चों की खोज शुरू कर दी। सर्च के दौरान 7 बच्चे सही सलामत मिल गए जबकि 4 की लाश सामने आई। इसके बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है जहां सोमवार की शाम नाव पर सवार होकर कुछ बच्चे भोज खाकर लौट रहे थे तभी अचानक बीच नहर में नाव पलट गई और यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में नौ वर्षीय प्राची कुमारी, आठ वर्षीय रुकमिणी कुमारी, छह वर्षीय आयुष कुमार तथा छह वर्षीय राधा कुमारी की मौत हो गई। इस घटना के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि बेगूसराय बखरी थाना क्षेत्र के ध्यान चक्की गांव के पास नहर में देशी नाव पर सवार होकर भोज खा कर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी जैसे ही गांव वालों को हुई सभी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। 7 अन्य बच्चों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया लेकिन 4 की मौत हो गई। फिलहाल इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल कायम है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए बखरी के अंचल अधिकारी विक्रम भास्कर ने बताया कि एक दर्जन बच्चों को लेकर नाव नहर पार कर रहा था तभी यह हादसा हुआ जिसमें 4 बच्चे की मौत हो गई है। सभी बेगूसराय के बगरस गांव में भोज खाने के लिए गए थे और वापस लौट रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications