Bihar News: अस्पताल में दिखी डॉक्टर की मनमानी, ग़ैर जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई- राजकुमार सिंह
Bihar News: बेगूसराय के पहसारा गांव (नावकोठी थाना क्षेत्र) में हाल ही में हुए बम धमाके में 6 बच्चे जख़्मी हो गए, घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बच्चे को देखने सचेतक सत्तारूढ़ दल, मटिहानी से जदयू विधायक राजकुमार सिंह बेगूसराय ज़िला अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में बद इंतज़ामी देखने के बाद विधायक भड़क गए।
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए MLA राजकुमार सिंह ने कहा ज़ख्मी बच्चे को देखने के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे थे। जहां काफ़ी बदइंतज़ामी दिखी, इसके बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर चंदन कुमार के बात करने लहजा ठीक नहीं था।

बेगूसराय सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर चंदन कुमार घायल बच्चे का इलाज करना नहीं चाह रहा था। जब उससे इस मुद्दे पर बात की तो वह बदतमीज़ी करने लगा। विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि जब डॉक्टर चंदन कुमार एक जन प्रतिनिधि के साथ सही व्यवहार नहीं किया तो, आम लोगों के साथ कैसे पेश आता होगा।
डॉक्टर चंदन कुमार इस तरह से पेश आ रहा था जैसे कि मानसिक रोगी हो, हम जनता के सेवक हैं और जनता की सेवा ही मेरा मकसद है। इसलिए जब बच्चे के इलाज में लापरवाही बरती गई तो वह मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ। इस डॉक्टर के बारे में यह भी जानकारी मिली है कि ड्यूटी पर मोबाइल में व्यस्त रहते हैं।
मरीज़ों के परीजनों से असभ्य तरीक़े से पेश आते हैं। अगर इलाज के क्रम में बच्चे के साथ कुछ अनहोनी होती है तो इसके ज़िम्मेदार डॉक्टर चंदन कुमार होंगे, मैं ख़ुद उनके ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज करवाउंगा। सचेतक सत्तारूढ़ दल राजकुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार जनता के हितों के लिए काम कर रही है।
विभिन्न विभागों में कुछ लापरवाह लोगों की वजह से काम में कोताही बरती जाती है। इससे पूरे विभाग और सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े होते हैं। इसलिए लापरवाह और ग़ैर ज़िम्मेदार लोगों को कतई नहीं छोड़ा जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications