Prashant Kishor Criminal Cases: बांकीपुर में BJP का किला ढहाने वाले प्रशांत पर 8 क्रिमिनल केस, कितनी संपत्ति?

Prashant Kishor Criminal Cases: चुनावी चाणक्य के तौर पर पहचान बनाने वाले प्रशांत किशोर (PK) अब जनादेश की राजनीति में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 (Bankipur Assembly By-Election 2026) में जन सुराज पार्टी (JSP) के फाउंडर प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 3 अगस्त को करारी शिकस्त दी। बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को 19 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया।

खास बात यह है कि प्रशांत किशोर ने 31 साल पुराने बीजेपी के किले को ढहा दिया। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (BJP National President Nitin Nabin) के पद छोड़ने के बाद खाली हुई थी। भाजपा 1995 से लगातार इस सीट पर जीत दर्ज करती रही थी, लेकिन इस बार समीकरण बदल गए। चुनावी चाणक्य प्रशांत किशोर ने अपने पहले बड़े चुनावी इम्तिहान में ही इतिहास रच दिया। हालांकि, चुनावी जीत के साथ उनका चुनावी शपथपत्र भी चर्चा में है। हलफनामे के मुताबिक, प्रशांत किशोर पर 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से केस दर्ज हैं? कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

bankipur-upchunav-2026-

Who Is Prashant Kishor: कौन हैं प्रशांत किशोर?

49 वर्षीय प्रशांत किशोर भारतीय राजनीति के सबसे चर्चित चुनावी रणनीतिकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के लिए चुनावी रणनीति बनाई। बाद में उन्होंने जन सुराज पार्टी की स्थापना की और बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। बांकीपुर उपचुनाव उनकी पार्टी के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक स्वीकार्यता साबित की।

हलफनामे के अनुसार प्रशांत किशोर ने हेल्थकेयर मैनेजमेंट (MHA) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। यह कोर्स एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ASCI), हैदराबाद ने जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (अमेरिका) और हिंदुजा अस्पताल के सहयोग से संचालित किया था। इससे पहले उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) से बिजनेस स्टडीज में बीबीए किया। शपथपत्र में प्रशांत किशोर ने अपना पेशा पॉलिटिकल एडवाइजर एंड कंस्ल्टेंट बताया है। वहीं, पत्नी डॉ. जाह्नवी दास चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी हैं।

Prashant Kishor Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

हलफनामे के मुताबिक, प्रशांत किशोर की कुल घोषित संपत्ति 208,07,61,506 रुपये (करीब 208 करोड़ रुपये) है। वहीं, उन पर कुल 6,32,91,765 रुपये (करीब 6.32 करोड़ रुपये) की देनदारियां भी दर्ज हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यह उन्हें बिहार के सबसे संपन्न नेताओं में शामिल करता है।

Prashant Kishor Criminal Case: कितने आपराधिक मामले दर्ज हैं?

प्रशांत किशोर ने अपने चुनावी हलफनामे में 8 लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। इन मामलों में प्रमुख आरोप हैं...

  • दंगा करने से जुड़े आरोप
  • घातक हथियार के साथ दंगा
  • सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी करने से रोकना
  • गैरकानूनी सभा
  • सरकारी आदेश की अवहेलना
  • मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप
  • मानहानि (Defamation)
  • धोखाधड़ी
  • आपराधिक विश्वासघात (Criminal Breach of Trust)

इन मामलों में अधिकांश भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किए गए हैं।

किन धाराओं में मुकदमा दर्ज है?

एफआईआर नं. केस नं. IPC/BNS की लागू धाराएं आरोप तय
815/2024, गांधी मैदान पुलिस स्टेशन, दिनांक- 29/12/2024 191(2), 191(3), 190, 223, 131, 132, 324(4) नहीं
154/2025, सचिवालय पुलिस स्टेशन, दिनांक- 23/07/2025 191(2), 190, 132, 223 नहीं
12/2025, पीरबहोर पुलिस स्टेशन 191(2), 190, 126(2), 115(2), 117(2), 132, 61(2) नहीं
05/2025, गांधी मैदान पुलिस स्टेशन, दिनांक- 02/01/2025 191(2), 191(3), 190, 223 नहीं
226/2025, सहरसा सदर पुलिस स्टेशन, दिनांक- 31/10/2025 223(ए), 3(5) नहीं
सीआर. शिकायत मामला संख्या 6989(सी)/2025 356(2) नहीं
सीआर. शिकायत मामला संख्या 1934(सी)/2025 356 नहीं
सीआर. शिकायत मामला संख्या 11/2025 (सी)/2025 115(2), 61(1), 191(1), 318(4), 316(2) नहीं


Prashant Kishor Bankipur Seat Victory:बांकीपुर की जीत क्यों है खास?

बांकीपुर बिहार की सबसे प्रतिष्ठित शहरी विधानसभा सीटों में गिनी जाती है। 1995 से लगातार भाजपा इस सीट पर जीतती रही। नितिन नबीन यहां भाजपा का बड़ा चेहरा रहे। उनके इस्तीफे के बाद उपचुनाव हुआ। प्रशांत किशोर ने 19 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर भाजपा का तीन दशक पुराना किला ढहा दिया। यह जीत इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि यह जन सुराज पार्टी की राजनीतिक ताकत का पहला बड़ा परीक्षण थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+