Bankipur Exit Poll: BJP का किला बचेगा या प्रशांत किशोर रच देंगे इतिहास? 3 एग्जिट पोल ने बढ़ाई चिंता

Bankipur Exit Poll 2026: बिहार की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल बांकीपुर उपचुनाव का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। तीन अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे में एक बात लगभग समान दिख रही है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को बढ़त मिलती दिखाई गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट पर उनके गढ़ को बचाने की बड़ी चुनौती दिख रही है।

मुख्य मुकाबला जन सुराज के प्रशांत किशोर और बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बीच माना जा रहा है, जबकि तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी रेखा गुप्ता रेस में काफी पीछे छूटती दिख रही हैं। असली तस्वीर 3 अगस्त को रिजल्ट के साथ साफ हो पाएगी।

Bankipur Exit Poll 2026

अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़ों में वोट प्रतिशत का अंतर जरूर है, लेकिन तीनों सर्वे प्रशांत किशोर को मजबूत स्थिति में दिखा रहे हैं। बीजेपी के लिए मुकाबला कड़ा बताया गया है, जबकि आरजेडी को तीसरे स्थान पर रखा गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बांकीपुर के तीनों एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कहते हैं।

1. जनमत पोल्स का दावा

पॉलिटिकल रिसर्च एजेंसी जनमत पोल्स ने अपने एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत का अनुमान लगाया है। एजेंसी के अनुमान के मुताबिक जन सुराज पार्टी को 49 से 52 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को 34 से 36 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। वहीं आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता 9 से 10 प्रतिशत वोट तक सीमित रह सकती हैं। बाकी 3 से 4 प्रतिशत वोट अन्य उम्मीदवारों के खाते में जाने की संभावना जताई गई है।

2. DV Research का सर्वे क्या कहता है?

डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में भी तस्वीर लगभग यही दिखाई गई है। एजेंसी ने जन सुराज पार्टी को 43 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया है। बीजेपी को 39 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है। इस सर्वे में आरजेडी को 15 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। एजेंसी का दावा है कि मतदान खत्म होने के बाद उसने 1,580 मतदाताओं से बातचीत कर यह विश्लेषण तैयार किया।

3. पोल पंडित का रिकॉर्ड जीत का दावा

रिसर्च एजेंसी 'पोल पंडित' ने अपने सर्वे में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक बढ़त का दावा किया है। उनके मुताबिक जन सुराज को 50 फीसदी से अधिक वोट मिल सकते हैं। दूसरी ओर, बीजेपी के वोट शेयर में बड़ी गिरावट का अनुमान है और नीरज कुमार सिन्हा को 38 से 42 फीसदी के बीच वोट मिल सकते हैं। आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता को महज 5 फीसदी वोटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।

बांकीपुर में 34 फीसदी हुई वोटिंग, 3 अगस्त को होगा फैसला

गुरुवार (30 जुलाई) को हुए मतदान में बांकीपुर सीट पर कुल 34 प्रतिशत वोट पड़े, जो पिछले चुनाव के मुकाबले लगभग 5 फीसदी कम है। मैदान में कुल 25 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी, जिसके बाद ही असली विजेता का नाम साफ हो पाएगा।

बांकीपुर में मुकाबला किनके बीच है?

इस उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से तीन दलों के बीच माना जा रहा है।

  • प्रशांत किशोर - जन सुराज पार्टी
  • नीरज कुमार सिन्हा - भारतीय जनता पार्टी
  • रेखा गुप्ता - राष्ट्रीय जनता दल

बीजेपी के लिए यह सीट क्यों खास है?

बांकीपुर लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन यहां से लगातार पांच बार विधायक चुने गए। उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई और उपचुनाव कराना पड़ा।

इससे पहले उनके पिता नवीन प्रसाद किशोर सिन्हा भी इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। परिसीमन से पहले यह सीट पटना पश्चिम के नाम से जानी जाती थी। यही वजह है कि इस बार का चुनाव सिर्फ एक सीट का मुकाबला नहीं, बल्कि बीजेपी के लंबे राजनीतिक दबदबे की भी परीक्षा माना जा रहा है।

एग्जिट पोल कितना सही होता है?

एग्जिट पोल चुनाव का अंतिम नतीजा नहीं होता। इसमें मतदान के बाद कुछ वोटरों से बात करके उनके वोटिंग पैटर्न के आधार पर अनुमान तैयार किया जाता है। भारत के चुनावी इतिहास में कई बार एग्जिट पोल बिल्कुल सही साबित हुए हैं, तो कई बार इनके अनुमान और असली नतीजों में बड़ा अंतर भी देखने को मिला है। इसलिए बांकीपुर का असली विजेता कौन होगा, इसका फैसला 3 अगस्त को मतगणना पूरी होने के बाद ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+