Prashant Kishor ने पहली बार में ही कैसे ढहाया 'कमल' का पुराना किला? Bankipur में जन सुराज की जीत के 5 कारण?

Bankipur By-Poll 2026 Prashant Kishor Victory Reason: पटना के बांकीपुर में सारे कयासों को किनारे रखते हुए जन सुराज के प्रशांत किशोर ने जीत का परचम लहरा दिया। महज 8 महीने पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांकीपुर सीट को भी लगभग दुगुने वोट से जीता था। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा जाने से खाली हुई सीट पर हार बीजेपी के लिए गहरा आघात है। इस उपचुनाव ने नया इतिहास लिख दिया है, 'पहली बार बांकीपुर का विधायक भाजपा से नहीं होगा'।

बांकीपुर और उससे पहले पटना पश्चिम में 1995 से ही भाजपा कभी हारी नहीं थी। इस सीट पर भाजपा के 31 साल के आधिपत्य को खत्म करके पीके ने लोटस ब्रिगेड तगडा झटका दिया है। भाजपा यह सीट न जनता दल के शासनकाल में हारी, ना राजद के कुशासन में और ना ही नीतीश कुमार के साथ छोडने पर। भाजपा अपनी सबसे सुरक्षित और सबसे प्रतिष्ठित सीट तब हारी जब प्रदेश में पहली बार पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री हैं।

Bankipur By-Poll 2026 Prashant Kishor Victory Reason

महज 8 महीने पहले राज्य की 238 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारकर सारी की सारी सीटें हार जाने वाली जन सुराज पार्टी ने बीजेपी के सबसे मजबूत किले को आखिर कैसे ढहाया? 5 प्वाइंट्स में समझिए अकेले पीके ने कैसे एकीकृत एनडीए को उसी की मांद में हरा दिया।

1. अति-आत्मविश्वास की शिकार भाजपा

लगातार 31 सालों से बांकीपुर (पहले पटना पश्चिम) से जीत का रिकार्ड बनाने वाली भाजपा यहां अति-आत्मविश्वास का शिकार हो गई। बांकीपुर विधानसभा ही नहीं, पटना साहिब संसदीय सीट भी बीजेपी की परंपरागत सीट रही है। पहले सीपी ठाकुर, शत्रुघ्न सिन्हा और पिछले दो बार से रविशंकर प्रसाद यहाँ से जीतते रहे हैं। अनुकूल सामाज़िक समीकरण वाले इस विधानसभा में भाजपा को सपने में भी हार की आहट नहीं लगी होगी।

पार्टी ने कहा भी था कि जिसे टिकट दे दे वही बांकीपुर से जीत जाएगा। उनके उम्मीदवार को देखकर भी ऐसा ही लगा था। कई और मुद्दों पर पहले ही भाजपा से नाराज़ चल रहा कोर हिंदुत्व ब्रिगेड भाजपा का कमजोर उम्मीदवार देख और भी त्यौरियां चढा चुका था।

2. स्थानीय प्रशासन और विकास

भाजपा ने बांकीपुर में कैंपेनिंग के लिए 40 स्टार कैंपेनर की भारी-भरकम टीम उतारी थी। बडे-बडे नेता घर-घर जाकर नीरज के लिए वोट मांग रहे थे। स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद का कारवां बांकीपुर के इलाके में जब वोट मांगने पहुंची तो जल-जमाव, टूटी सडकें और इलाके की बदहाली से त्रस्त वहां के लोगों ने यह कहते हुए हाथ जोड लिए कि, 'भैय्या बहुत विकास हो गया! इतना ज़्यादा (व्यंग्य में) की अब विकास की कोई जरूरत ही नहीं रही। आप जाइए, हमको विकास नहीं चाहिए।

रविशंकर प्रसाद भी असहज हो जाते हैं। उनकी टोली भी। यह एक संकेत था कि किस प्रकार स्थानीय विकास और मुद्दों की अनदेखी उपचुनाव में भाजपा को भारी पड़ने वाली है।

3. नीट, राम-मंदिर और इथेनॉल का मुद्दा

अभी तक भाजपा हर वक्त अपनी ही पीठ थपथपाती रही है और आलोचकों ने कोई मुद्दा बनाया भी तो प्रशंसकों ने उसे ताड-ताड कर दिया। नोटबंदी, चौकीदार चोर से लेकर पुलवामा तक... बीजेपी के समर्थक हर हाल में पार्टी के लिए लडते रहे। इस बार नीट, इथेनॉल और अयोध्या राम-मंदिर चढावा चोरी का ऐसा मामला उपचुनाव से ठीक पहले उभरा जिसने भाजपा समर्थकों और यहां तक कि प्रचंड हिंदुत्ववादियों को भी असहज कर दिया। अयोध्या प्रकरण से भाजपा का कोर-वोटर भी नाराज़ था और अंततः यह नाराज़गी चुनाव परिणाम में जाहिर हो गई। गौर तलब है कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार यहाँ करीब 22 हज़ार कम वोट डाले गए।

4. जन-सुराज का ग्राउंड ज़ीरो

पीके डेटा-ड्रिवेन स्ट्रेटजी पर बहुत भरोसा करते हैं। उनकी महारत भी इसी में है लेकिन इस बार पीके के साथ डेटा-एनालिस्ट की टीम नहीं ग्राउंड वर्कर्स थे। अनूप मैथिल जैसे युवाओं ने 'जन सुराज वाहिनी' जैसे जमीनी संगठन के बल पर पीके को विधायकी जिताने में अहम भूमिका निभाई।

5. पीके की राजनीतिक चाल

पीके भाजपा के कोर वोटर्स को यह समझाने में कामयाब रहे कि इस चुनाव का भाजपा की सरकार पर कोई असर नहीं पडने वाला, गोया जन सुराज यहाँ से जीतती है तो क्षेत्र को एक नया आवाज़ मिलेगा। वे सदन में बांकीपुर और राज्य की समस्यायों को उठाएंगे। हर मतदाता स्टार फैकटर से भी जुडना चाहता है। आखिरकार पीके का तीर सही निशाने पर लग गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+