बिहारः शादी के बाद से ससुराल में रहने लगा दामाद फिर सास से शुरू हो गया प्रेम-प्रसंग तो ससुर को मार डाला
बांका। बिहार के बांका जिले में अवैध संबंध के चलते दामाद ने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। सास और दामाद के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध की बात सामने आई है। दोनों के संबंध के बीच रास्ते का रोड़ा बन रहे ससुर को मौत के घाट उतार दिया गया। दिल दहला देने वाली घटना जिले के रजौन थाना क्षेत्र के लौढिया गांव की है। घटना के बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मृतक कलयुग पासवान की बड़ी बेटी की शादी मुस्तफापुर में राजेश पासवान से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही राजेश ससुराल में ही रहने लगा। इस दौरान दामाद राजेश का अपनी सास के साथ अवैध संबंध शुरू हो गया। सास-दामाद के बीच के रिश्ते की जानकारी सभी को हो गई थी। लॉकडाउन के दौरान ससुर कलयुग भी लुधियाना छोड़कर घर लौढिया रहने लगा।
घर में रहने के दौरान वह खेती करने लगा और फसल की रखवाली के चलते खेत के पास ही झोपड़ी बनाकर रहने लगा था। कलयुग के घर में रहने पर सास-दामाद को परेशानी होने लगी और इसी परेशानी को दूर करने के लिए कलयुग की निर्ममता से हत्या कर दी गई। बांका एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने हत्या की पुष्टि करते हुए मामले की जांच कर उचित करवाई करने की बात कही है. फिलहाल रजौन पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications