Bagaha News: महावीर का जुलूस निकालने के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश, Social Media पर प्रतिबंध

Bagaha News:पश्चिम चंपारण जिला के बगहा उपमंडल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है। बिहार सरकार की तरफ़ से जारी नोटीफिकेशन में लिखा गया है कि 22 अगस्त दोपहर 1 बजे से 24 अगस्त दोपहर 1 बजे तक सोशल मीडिया साइट्स पर प्रतिबंध रहेगा।

आपको बता दें कि नागपंचमी के मौके पर सोमवार को महावीर का जुलूस निकालने के दौरान बगहा और मोतिहारी में 3 जगहों पर झड़प हुई। बगहा में जुलूस पर पथराव के दो पक्ष भिड़ ने तोड़फोड़ और आगजनी की। बगहा के रतनमाला में सोमवार को महावीरी जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान असामजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव किया। जिसके बाद वहां के हालात बिगड़ गए।

Bagaha News:

बाइकों में आग लगाने के साथ तोड़फोड़ की गई। हादसे में पुलिस जवान सेमत 12 लोगों के ज़ख्मी होने की खबर है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गांव में हालात तनावपूर्ण है। वहीं मोतिहारी में महावीरी जुलूस के दौरान कल्याणपुर, मेहसी और थरपा में जुलूस पर पथराव हुआ।

दो पक्षों में झड़प के बाद इलाके में तीनों जगहों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हालांकि वहां अभी स्थिति नियंत्रण में है। सरकार ने सोशल मीडिया पर 3 दिनों तक प्रतिबंध इसलिए लगाया ताकि असामाजिक तत्व अफवाह नहीं फैला सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+