Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नहा रहे बाबा ने नल चला रही महिला भक्त का पकड़ा हाथ और करने लगा जबरदस्ती

बाबा की बात समझकर मैं पानी चलाने गई, जिसके बाद वो मुझसे मेरी समस्या पूछने लगा और समस्या के निदान के लिए जबरदस्ती मेरा हाथ पकड़कर अपने कमरे में ले गया।

पटना। साधू के भेष में कुकर्मी बाबाओं की करतूत लगातार सामने आ रही है। जिसके बाद भी बाबा की हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही है। आसाराम बापू से लेकर राम रहीम तक अब तक कई ऐसे ढोंगी बाबाओं की करतूत सामने आ चुकी है जो महिलाओं को झांसा देते हुए उन्हें अपनी हवस का शिकार बना चुके हैं और इस मामले में फिलहाल जेल में अपने गुनाहों की सजा काट रहे है। फिर भी इससे अन्य बाबाओं को कोई सीख नहीं मिल रही है। ताजा मामला राजधानी पटना में सामने आया है जहां एक बाबा पर महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि जब वो सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए गई तो बाबा जबरदस्ती उसकी समस्या का निदान करने की बात बताकर उसे कमरे में ले जाने लगा और गंदी बातें करते हुए अश्लील हरकत करने लगा।

नहा रहे बाबा को सूझी गंदी हरकत

नहा रहे बाबा को सूझी गंदी हरकत

बाबा की इस हरकत को देख जब महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग वहां पहुंचे और बाबा के चंगुल से उसे बचाया। जिसके बाद गांव वालों के सहयोग से महिला थाने पहुंची और कुकर्मी बाबा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक मामला राजधानी पटना के सिमड़ी बख्तियारपुर का है। जहां रायपुरा पंचायत की रहने वाली एक महिला ने गांव के मंदिर में पूजा करने वाले हरिमोहन बाबा पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए महिला ने कहा कि जब वो सुबह पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंची तो बाबा नहा रहा था और उसने नल से पानी चलाने की बात कही। बाबा की बात समझकर मैं पानी चलाने गई, जिसके बाद वो मुझसे मेरी समस्या पूछने लगा और समस्या के निदान के लिए जबरदस्ती मेरा हाथ पकड़कर अपने कमरे में ले गया।

नल चला रही महिला भक्त को पकड़ ले गया कमरे में

नल चला रही महिला भक्त को पकड़ ले गया कमरे में

कमरे में अश्लील हरकत करते हुए वो गंदी बातें करने लगा, जब इस बात का महिला ने विरोध किया तो वो जबरदस्ती उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश करने लगा। लेकिन महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उसके चंगुल से महिला को बचाया। जिसके बाद गांव वालों ने बाबा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बख्तियारपुर थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि महिला के दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर गांव के मंदिर में पूजा करने वाले बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

महिला के चिल्लाने से खुली बाबा की करतूत

महिला के चिल्लाने से खुली बाबा की करतूत

जांच के दौरान बाबा के पुराने इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक बाबा स्वामी हरिओम दास किशनगंज का रहने वाला है। जो रायपुरा के मंदिर में अपने पूरे परिवार के साथ रहता था। पिछले कई महीनों से बख्तियारपुर के मंदिर में रह रहा है। मंदिर में पूजा करोने आई औरत से बातचीत के बाद बाबा ने उसके साथ गलत करने की कोशिश की। तो दूसरी तरफ अपने ऊपर लगे आरोप को लेकर बाबा का कहना है कि महिला का आरोप बेबुनियाद है। वो किसी भी तरह की कोई छेड़खानी नहीं कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात बता रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+