बिहार के लड़के से ऑस्ट्रेलियाई लड़की को हुआ प्यार, यहां की शादी, परिवार को भी साथ लाई

बक्सर। देशी लड़के की विदेशी ​बहू वाली खबरें आपने भी पढ़ी होंगी। कोई अमेरिका से तो कोई ब्रिटेन से, कोई यूरोपियन तो कोई रशियन लड़की भारत आई और यहां शादी रचाई। अब एक बिहार के रहने वाले लड़के से ऑस्ट्रेलियाई लड़की ने ब्याह किया है। लड़का सूबे के बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत कुकुढा गांव का रहने वाला है।

Recommended Video

    Bihar के लड़के को दिल दे बैठी Australian Girl, रचाई शादी | वनइंडिया हिंदी
    देशी लड़के की विदेशी बहू

    देशी लड़के की विदेशी बहू

    लड़के का नाम जयप्रकाश है, जो कि 2019 में आस्ट्रेलिया गया था, पढ़ाई करने के लिए। वहां विक्टोरिया नाम की लड़की को उससे प्यार हो गया। विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के जीलॉन्ग की रहने वाली है। उसे जयप्रकाश इतना पसंद आया कि उससे शादी कर घर बसाने का फैसला कर लिया। जयप्रकाश की बतौर एमएस सिविल इंजीनियर ऑस्ट्रेलिया में नौकरी लग गई। वहीं, विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया में शिक्षिका बन गई।

    ऑस्ट्रेलियाई लड़की ने बिहार आकर की शादी

    ऑस्ट्रेलियाई लड़की ने बिहार आकर की शादी

    इन दोनों के परिवारवालों को भी इनके प्रेम-प्रसंग का पता चला तो उन्हें कोई ऐतराज नहीं हुआ, बल्कि वे दोनों शादी कराने की तैयारी करने लगे। फिर क्या था विक्टोरिया ने अपने पिता स्टीवन टॉकेट एवं माता अमेंडा टॉकेट के साथ भारत की उड़ान भरी। वे बिहार पहुंचे। उसके बाद इटाढ़ी के कुकुढा आए। कुकुढा बक्सर जिले की एक ग्राम पंचायत है।

    दोनों बढ़िया नौकरी में हैं

    दोनों बढ़िया नौकरी में हैं

    जयप्रकाश के पिता नंदलाल सिंह यादव इसी ग्राम पंचायत के मुखिया रह चुके हैं। जयप्रकाश यादव नंदलाल सिंह यादव के बड़े बेटे हैं। जयप्रकाश और विक्टोरिया की शादी परिवार वालों ने बक्सर के एक मैरिज हॉल में कराई। यह शादी 20 अप्रैल की रात हिंदू रीति-रिवाज से हुई। इस शादी में विक्टोरिया के साथ ऑस्ट्रेलिया से कई लोग आए थे। इस दौरान सभी बेहद खुश दिखाई दिए।

    देखने के लिए लगा लोगों का तांता

    देखने के लिए लगा लोगों का तांता

    दूल्हे के पिता नंदलाल सिंह ने कहा कि, हमारा बेटा वर्ष 2019 में ऑस्ट्रेलिया गया था। जहां रहकर 2021 तक पढ़ाई की और नौकरी लग गया। वहीं, विक्टोरिया से मिला और अब दोनों ने शादी कर ली है। हमें बहुत खुशी है कि, रिश्ते-नातेदार भी हम लोगों को बधाइयां दे रहे हैं। आस-पास के गांवों के लोग भी दुल्हन व उसके परिजनों को देखने के लिए घर पर पहुंच रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+