औरंगाबादः मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को पिकअप ने कुचला, दो की मौके पर मौत
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना स्थित सदीपुर बाजार के पास एनएच 139 औरंगाबाद-पटना पथ पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां सड़क किनारे सुबह टहल रहे चार लोगों को अनियंत्रित वैन ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।

मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह और जगदीश यादव के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। पिकअप वैन औरंगाबाद से पटना की तरफ जा रही थी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। इधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि आरोपित वाहन चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही बेतरतीब ढंग से वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई हो।
वहीं नवगछिया जिले के गोपालपुर थाना के डुमरिया से तीनटंगा दियारा जाने वाली सड़क मार्ग पर अवस्थित छोटी पुलिया के समीप रविवार दोपहर बाढ़ के पानी में डूबने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी रामोतार मंडल के 10 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में की गयी है। अमरजीत अपने तीन-चार साथियों के साथ सड़क पर बकरी चराने गया था। इसी दौरान वह शौच करने पुल के समीप गया था। शौच करने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और नदी के तेज बहाव में बहने लगा।












Click it and Unblock the Notifications