Aurangabad News: CSP संचालक के साथ फ़िल्मी अंदाज़ में हुई लूट, पुलिस ने किया अभियुक्त को गिरफ्तार
Aurangabad Latest News: औरंगाबाद में सी.एस.पी. संचालक के साथ हुए लूटकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। शाम करीब 6.30 बजे 7 फरवरी 2024 को कासमा थाना क्षेत्र अन्तर्गत अथुआ इंजिनियरिंग कॉलेज के पास बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था।
21 वर्षीय भीम कुमार, मनसा बिगहा गांव के रहने वाले सी.एस.पी संचालक को बाइक से जा रहे थे। टंडवा थाना (औरंगाबाद) के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने चार चक्का गाड़ी से ओवरटेक कर 1,25,000 (एक लाख पच्चीस हजार) रूपया, स्क्रीन टच मोबाईल फोन, बॉयोमेट्रिक मशीन, मोटरसाईकिल का चाभी लूट कर फ़रार हो गए थे।

इस लूटकांड के संदर्भ में कासमा थाना में कांड संख्या-19/24, दिनांक-08.02.24, धारा-392 भा.द.वि. प्रतिवेदित कर जांच शुरू की गई थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में एक जांच टीम गठन किया गया। टीम द्वारा वैज्ञानिक पद्धति, गुप्तचरो की मदद से कार्रवाई तेज़ की गई।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज़ करते हुए लूटकांड का पर्दाफाश किया और वारदात में शामिल एक अभियुक्त सुरज कुमार (पिता रामप्रवेश दास, सा.पिरवा टोला, मोहनपुर थाना-सलैया, जिला-औरंगाबाद) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सुरज कुमार ने कबूलनामा में कई खुलासा किया।
सुरज ने बताया कि वारदात में गोलु सिंह उर्फ पिस्टल सिंह गोलु (पिता-राणा सिंह, ग्राम-चिरैला थाना-कासमा), रितेश सिंह उर्फ रितेश कुमार उम्र 20 वर्ष (पिता-दीप सिंह, ग्राम-फुलेन विगहा थाना-सलैया जिला औरंगाबाद) राहुल कुमार उम्र 27वर्ष (पिता-पिन्टु सिंह, ग्राम-मटक विगहा, थाना-गुरारू जिला- गया) शामिल था।
इसके अलावा अमर कुमार उम्र 25 वर्ष (पिता-स्व0 उमा यादव ग्राम-लोहरा थाना-कासमा जिला-औरंगाबाद) के साथ मिलकर लूटकांड की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। वहीं दूसरे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमार कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों के पास से दो स्क्रीन टच मोबाइल बरामद हुए हैं।
लूटकांड के लिए जांच के लिए बनाई गए छापामारी दल में पु.अ.नि. इमरान आलम, थानाध्यक्ष कासमा थाना, ललन प्रसाद यादव,(अनुस धानक) कासमा थाना, स.अ.नि किशोरी साह, कासमा थाना, स.अ.नि अरूण कुमार सिंह, कासमा थाना, स.अ.नि मुन्ना गुप्ता, कासमा थाना, पी.टी.सी/707 नवीन कुमार, कासमा थाना। म.सि./1762 डॉली कुमारी, कासमा थाना, स.अ.नि संतोष कुमार, जिला तकनिकी शाखा, औरंगाबाद, सि/ अनिकेत कुमार, जिला तकनिकी शाखा, औरंगाबाद शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications