औरंगाबादः पंचायत चुनाव में वोट देने से मना करने पर दबंगों ने परिवार के दर्जन भर लोगों को पीटा

औरंगाबाद। बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन इसी के साथ राजनीतिक मतभेद के चलते अपराधिक घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद जिले के फेसर थाना इलाके के देवरिया कलां गांव का है, जहां एक पूरे परिवार को बेरहमी से पीट दिया गया। दरअसल, आने वाले पंचायत चुनाव में वोट नहीं देने की बात कहने पर दबंगों ने परिवार के सभी लोगों को पीट दिया, जिसमें पांच महिलाओं समेत 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

aurangabad goons beaten family

आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते वार्ज सदस्या अनीता देवी के पति राजेंद्र राम अपने समर्थकों के साथ मिलकर मुनारिक राम के घर में घुस गए। उन्होंने पूरे परिवार की लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें 5 महिलाओं सहित दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। घायल मुनरिक राम ने बताया कि वार्ड सदस्या के पति की तरफ से पंचायत चुनाव में जबरदस्ती वोट देने की बात कही जा रही थी।

उनके परिवार ने वोट देने से मना कर दिया तो वार्ड सदस्य अनीता देवी के पति ने दबंगई दिखाते हुए अपने समर्थकों के साथ उनके घर में घुस गए और उनसे मारपीट करने लगे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इनमें तीन की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का बयान लिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+