औरंगाबादः बिजली गिरने से एक साथ 5 किसानों की मौत, पेड़ के नीचे बैठकर खा रहे थे खाना

औरंगाबाद। प्रदेश में कोरोना और बाढ़ के साथ-साथ वज्रपात भी लोगों के लिए समस्या बन गया है। ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद जिले का है, जहां बीते शुक्रवार को आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक साथ पांच किसानों की मौत हो गई। घटना माली थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर गांव का है। गौरतलब है कि यह घटना उस समये घटी जब किसान अपने खेत मे धान की रोपाई करने के लिए बिछड़ा उखाड़ रहे थे।

Recommended Video

      Bihar : Aurangabad में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
      aurangabad five farmer died due to thunderstorm

      सभी मजदूर गांव के ही घायल किसान बलिराज सिंह के खेत में काम कर रहे थे। वे सभी पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे कि उसी दौरान तेज बारिश व हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरी और पांच किसानों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। अजय ने बताया कि पीपल पेड़ के नीचे कुल नौ लोग खाना खा रहे थे। जैसे ही आकाशीय बिजली गिरी, उसके झटके से चार लोग खेत में ही दूर जा गिरे और पांच की मौत हो गई।

      aurangabad five farmer died due to thunderstorm

      मृतक किसानों में मनोज पासवान, दीपक पासवान, शिव पासवान शामिल हैं, जो माली थाना क्षेत्र के बैरिया विश्रामपुर के रहने वाले थे। वहीं दो किसान जगदीश कुमार और मुन्ना कुमार पलामू जिले के उटांरी गांव के रहने वाले थे। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना माली थाना तथा खैरा थाना की पुलिस को दी। वहीं सूचना पाते ही दोनों थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेज दिया है।

      इसके अलावा मदनपुर प्रखंड क्षेत्र की बेरी पंचायत के बेरी टोले चौधरी बिगहा गांव निवासी 39 वर्षीय संतोष चौधरी की मौत वज्रपात से हो गई। मृतक खिरियावां बाजार से सामान की खरीदारी कर घर लौट रहा था कि रास्ते में हुए वज्रपात से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+