केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बेटा अरिजीत शास्वत भागलपुर जेल से रिहा

भागलपुर। बिहार स्थित भागलपुर में दंगा भड़काने के आरोपी अरिजीत शास्वत आज जमानत पर जेल से रिहा हो गए। वो अब तक भागलपुर की जेल में बंद थे। बता दें कि अरिजीत केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री अश्वनी चौबे के बेटे हैं। 9 अप्रैल को अरिजीत को जमानत मिल गई थी। गौरतलब है कि 17 मार्च को भागलपुर में शोभायात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान हिंसा हुई थी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अरिजीत हिंसा भड़काने के आरोपी हैं। ये यात्रा प्रशासन की अनुमति के बिना निकाली गई थी। गिरफ्तारी से पहले अरिजीत शाश्वत चौबे ने कहा था कि मैनें ऐसा कोई अपराध नहीं किया है जिसके लिए मुझे भागना पड़े। प्रशासन अपनी नाकामी छिपाने के लिए प्रशासन ने गलत एफआईआर कराई है।

अश्विनी चौबे का बेटा अरिजीत शास्वत भागलपुर जेल से हुआ रिहा

भागलपुर हिंसा मामले में कुल 9 नामजद और पांच सौ से अधिक नामजद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है। नाथनगर कांड संख्या 176/18 में 5 अन्य नामजद आरोपियों की जगदीशपुर में गिरफ्तारी हुई थी। बीजेपी नेता अरिजीत को जमानत ADG-4 की कोर्ट ने दी थी। बिहार के भागलपुर के नाथनगर हिंसा मामले में आरोपी केंद्रीय मंत्री अश्‍विनी चौबे के बेटे और भाजपा नेता अरिजीत शाश्वत को 31 मार्च की रात गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें भागलपुर कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्‍हें 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया था।

अरिजीत शाश्वत प्रकरण पर भागलपुर एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनायी गयी थीं। बता दें कि अरिजीत का नाता संघ से भी है। 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में अरिजीत ने भागलपुर शहरी सीट से भाजपा की टिकट पर किस्मत आजमाया था लेकिन हार का सामना करना पड़ा। जबकि उनके पिता अश्विनी चौबे लगातार पांचवी दफा भागलपुर सीट से जीते थे। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अर्जित को बीजेपी का टिकट देने को लेकर पार्टी के अंदर भी विरोध हुआ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+