Viral Video: बिहार के 'अररिया मिर्ची पाउडर कांड' के सभी आरोपी गिरफ्तार, सज़ा देख लोगों की कांप गई थी रूह
Araria Mirch Powder Viral Video: बिहार के अररिया ज़िले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ था। वीडियो देख आपकी भी रूह कांप जाएगी। नीचे दिए वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से चोर के आरोपी युवक के साथ क्रूरता की हद पार कर दी गई।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह युवक का हाथ बांधा गया और फिर लोगों ने पैंट उतार दिया। पेन के ज़रिए मलद्वार में मिर्ची पाउडर डालने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बिहार पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए तुंरंत कार्रवाई की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Recommended Video
अररिया थाना इलाके में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना में अमानवीय कृत्य करने वाले आरोपियों के ख़िलाफ़ अररिया थाना में 27 अगस्त को कांड सं. 451/24, धारा-109/117(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया। अररिया थाना के इस्लामनगर में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
वारदात के मुख्य आरोपी मो. सिफत और रवि शाह को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया। इसके बाद अन्य तीन आरोपी मो. कैफ, मो. उमर, मो. रागिब को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में 55 वर्षीय मो. सिफत इस्लामनगर वार्ड नं-27 अररिया थाना का रहने वाला है।
28 वर्षीय रवि साह (विकास साह) भगत टोला (अररिया थाना क्षेत्र) का निवासी है। मो. कैफ, उम्र करीब 20 वर्ष डूब्बा टोला, वार्ड नं-07 जोकीहाट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 27 वर्ष के करीब मो. उमर आजाद नगर, वार्ड नं-20, अररिया थाना क्षेत्र का निवासी है। मो. रागिब, उम्र करीब 28 वर्ष, आजाद नगर, वार्ड नं-22, अररिया थाना क्षेत्र का निवासी है।
अररिया में हुए मिर्ची कांड पर पुलिस द्वारा की गई तुरंत कार्रवाई की लोग सराहना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को इसी तरह से एक्टिव मोड में काम करना चाहिए। किसी भी जुर्म के लिए सज़ा देना का अधिकार कानून को है। अगर लोग ही सज़ा देने लगेंगे तो न्याय व्यवस्था पर से लोगों का भरोसा उठ जाएगा। पुलिस द्नारा की गई कार्रवाई सराहनीय है।












Click it and Unblock the Notifications