Bihar Politics: कांग्रेस नेत्री नीतू सिंह के बयान पर, MLA अबिदुर्रहमान ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात
Bihar News: 3 राज्यों में हुई कांग्रेस की हार पर बिहार में राजद-जदयू हार का ज़िम्मेदार कांग्रेस को बता रहे हैं। वहीं अब कांग्रेस नेता भी अपनी ही पार्टी की कार्यशैली से संतुष्ट नज़र नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में हसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने आलाकमान से बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि बिहार मॉडल की तर्ज़ पर इंडिया गठबंधन को नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए।
नीतू सिंह ने कहा कि कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाते हुए सीएम नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व सौंप देना चाहिए। विधानसभा चुनावओं में कांग्रेस से चूक हुई है। इसलिए बिहार मॉडल की तर्ज़ पर नीतीश कुमार के नेतृत्व में 'इंडिया गठबंधन' चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यक़ीन था कि एमपी और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

चुनावी राज्यों में नेतृत्व सही नहीं होने की वजह से कांग्रेस की हार हुई है। हमारी पार्टी ने क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को विश्वास में नहीं लिया, उन्हें हिस्सेदारी नहीं दे पाई, इस वजह से हमारी पार्टी हारी है। 72 विधानसभा सीटों पर पचास, सौ और हज़ार के मार्जिन से हम लोग चुनाव हारे हैं। इसलिए कांग्रेस को नए सिरे से सोचना चाहिए।
विधायक नीतू सिंह के बयान पर वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए अररिया विधायक अबिदुर्रहमान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह आलाकमान तय करेग कि नेतृत्व किसे मिलना चाहिए। नीतू सिंह ने जो कहा वह उनकी नीजि सोच हो सकती है। हम लोग पार्टी के छोटे कार्यकर्ता हैं, शीर्ष नेतृत्व जो फ़ैसला लेगा हम लोगो उसे मानेंगे।
3 राज्यों में कांग्रेस ज़रूर हारी है, लेकिन मार्जिन देखें तो बहुत कम रहा। लोकसभा चुनाव में हम लोग मज़बूती के साथ चुनावी दंगल में उतरेंगे। एतिहासिक जीत दर्ज करने वाले है। देश की जनता को केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं चाहिए क्योंकि वह महंगाई और बेरोज़गारी की मार झेलते-झेलते थक चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications